30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dark circle : आंखों के नीचे छा गए हैं डार्क सर्कल, तो इन घरेलू उपाय से करें दूर

Dark circle : आंखों के नीचे डार्क सर्कल छा जाने के कारण आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही है। तो कुछ घरेलू उपाय से डार्क सर्कल से निजात पा सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Aug 2021, 4:32 PM IST

Dark Circles

Dark Circles

भरपूर नींद नहीं लेने, तनाव, कंप्यूटर-लैपटॉप, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी आदि कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे छा जाते हैं। इस समस्या के कारण आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं। तो आज से ही यह घरेलू उपाय शुरू कर दें। इससे आपको डार्क सर्कल से निजात मिलेगी।

आंखों के नीचे छाए काले घेरों को दूर करने के लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपको किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। क्योंकि यह सब प्राकृतिक चीजों के उपयोग से करने हैं।

आलू का रस लगाएं -

आंखों के नीचे छाए काले घेरों को दूर करने के लिए आप कच्चे आलू का रस लगाएं। इसके लिए आप कच्चे आलू को गोल काट लें और पतले पतले पीस कर ले। फिर उन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखे। इसी के साथ आलू को पीसकर अपनी आंखों के चारों और कुछ देर तक हल्के हाथ से रगड़े। इससे उसका रस आपकी त्वचा पर लगेगा और काले घेरे धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगे।

यह भी पढ़ें - बुढ़ापे में भी मजबूत रहेगी हड्डियां, इसलिए अभी से करें इन चीजों का सेवन।

टमाटर उपयोग करें -

डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने के लिए आप टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। आप इसके बीज निकाल दें और टमाटर में नींबू की कुछ बूंदें डालकर फ्रिज में ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए। तो डार्क सर्कल पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से डार्क सर्कल समाप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट, लंच ओर डिनर में खाएं यह चीजें।

टी बैग्स का उपयोग करें -

वैसे तो अधिकतर लोग टी बैग्स का उपयोग करके उसे फेंक देते हैं। लेकिन आप डार्क सर्कल से छुटकारा पाना चाहती हैं। तो टी बैग्स को पानी में रखकर छोड़ दें। फिर उसे निकालकर फ्रिज में रखे। 15 मिनट बाद फ्रिज में से निकाल कर आंखें बंद करके डार्क सर्कल के ऊपर टी बैग रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और डार्क सर्कल की समस्या भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - गुड़ और जीरे का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, इस तरह करें तैयार।

इसी के साथ आप भरपूर नींद लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और पोषक तत्व से भरपूर भोजन करें।इससे आपकी आंखों के नीचे छा रहे डार्क सर्कल की समस्या खत्म होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल