
Health tips
हमारे द्वारा ग्रहण किए गए आहार का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। आप जितना अच्छा खाएंगे पीएंगे, आप उतना ही स्वस्थ रहेंगे। इसलिए आप अपने लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में इन चीजों को शामिल कीजिए। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहने के साथ ही लंबा जीवन जिएंगे।
दरअसल, हमारा लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट मौसम के अनुसार होना चाहिए। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। इस कारण मौसम को देखते हुए हमारा भोजन इस प्रकार रहना चाहिए।
ब्रेकफास्ट -
बारिश के मौसम में वैसे तो सभी लोग गरमा गरम खाना पसंद करते हैं। इसलिए आप नाश्ते में गर्म पोहे, उपमा, इडली और पराठे आदि खा सकते हैं।इसके साथ आप ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी भी ले सकते हैं।
लंच -
बारिश के मौसम में पाचन तंत्र गड़बड़ नहीं हो। इसलिए हमें हल्का भोजन करना चाहिए। लंच में अधिकतर तला गला खाने की बजाय दाल, सब्जी, रोटी, चावल आदि लेना चाहिए। दही और छाछ लेना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दाल आप मूंग या मसूर की ले सकते हैं। जो पाचन में भी आसान होती है।
डिनर -
डिनर याने की रात का खाना जितना हल्का हो उतना फायदेमंद होता है। रात में आपको भारी चीजें खाने से बचना चाहिए। हो सके तो आप नमकीन दलिया या सब्जी रोटी खाएं। खिचड़ी भी इस मौसम में बेहतर होती है। आप भोजन सोने से करीब 2 घंटे पहले कर ले और रात में हल्दी वाला एक गिलास गर्म दूध जरूर पिए। जो विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से भी बचाएगा।
खाने में इन बातों पर भी रखें ध्यान-
बारिश के मौसम में कम वसा वाली दाल और सब्जियों का सेवन करें। मौसमी फल का सेवन करें। जल्दी पचने वाला और हल्का खाना खाए।बारिश में इंफेक्शन बहुत जल्दी होता है। इसलिए आप घर साफ सुथरा रखें और खाना भी साफ सुथरा और ताजा हो। नमी की वजह से प्यास कम लगेगी। लेकिन भरपूर पानी पिए। नींबू जरूर खाएं। शिकंजी भी पी सकते हैं। फल और सब्जियों को हमेशा काट कर खाएं।
Updated on:
19 Aug 2021 12:29 pm
Published on:
19 Aug 2021 12:29 pm
