30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sore throat : गला बैठ गया है तो इन प्राकृतिक चीजों से तुरंत करें ठीक

Sore throat : आपका गला बैठ गया है। गले में दर्द, सूजन या कोई समस्या है। तो आप कुछ घरेलू उपाय से इसे दूर कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Aug 2021, 7:17 PM IST

Ayurvedic Remedies For Sore Throat

Ayurvedic Remedies For Sore Throat

खानपान में बदलाव, बहुत अधिक बोलने, चिल्लाने, सर्दी जुकाम या संक्रमण के कारण गले में दर्द, सूजन या गला बैठ गया है। तो उससे निजात पाने के लिए आप कुछ कर घरेलू उपाय कर सकते हैं ।

दरअसल, गला बैठना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन जब गला बैठ जाता है। तो व्यक्ति को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बोलने में भी दिक्कत होती है और सही से बोला भी नहीं जाता है। आवाज भी बदल जाती है। गला बैठने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय जरूर करें।

नमक के पानी से गरारे करें -

गला बैठने की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक गिलास पानी में थोड़ा नमक डालें। इस पानी को गर्म करें। पानी जब गुनगुना हो जाए तो इस पानी से दिन में दो-तीन बार गरारे करें। इससे गले की सूजन, दर्द और गला बैठने की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - चश्मा पहनने से नाक पर हो गए हैं निशान तो इन घरेलू उपाय से करें दूर।

काली मिर्च का उपयोग करें -

गला बैठ गया है। तो आप इससे राहत पाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार लेकर चाटे। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा। आप चाहे तो काली मिर्च की चाय भी बना कर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें - आंखों के नीचे छा गए हैं काले घेरे तो इन उपायों से करें दूर।

अदरक का सेवन करें-

गला बैठने की समस्या से निजात पाने के लिए आप दूध में अदरक कूट कर डालें और उसे गर्म करें। जब यह गुनगुना हो जाए तो इसे पी सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक को कूटकर उसके ऊपर नमक डालकर मुंह में रखें और इसे जैसे जैसे चबाकर चुुसेेगेे वैसे वैसे आपको गला बैठने की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - बुढ़ापे में भी मजबूत रहेगी हड्डियां, बस इन चीजों का अब से करें सेवन।

सेब का सिरका ले -

गले की समस्या से निजात पाने के लिए आप सेब का सिरका भी उपयोग कर सकते हैं। आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच का सिरका मिला कर पीये। पानी में सेब का सिरका डालकर गरारे भी कर सकते हैं। इससे गले में हो रही समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - जीवन भर स्वस्थ रहने के लिए ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में खाएं यह चीजें।

दालचीनी का उपयोग करें-

गले बैठने के कारण दिक्कत आ रही है। तो आप दालचीनी का एक चम्मच पाउडर लेकर एक चम्मच शहद में मिलाएं। अब इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार सेवन करें। इससे तुरंत इस समस्या से निजात मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल