स्वास्थ्य

Colon Cancer Early Symptoms: अगर शरीर दे रहा है ये 5 संकेत… तो तुरंत कराएं कैंसर की जांच!

Colon Cancer Early Symptoms: कम उम्र में भी बढ़ रहा है कोलन कैंसर। जानिए इसके 5 शुरुआती लक्षण जैसे पेट दर्द, खून आना और वजन घटना समय पर पहचान ही बचाव है।
2 min read
• •
Feb 13, 2026
Colon Cancer Early Symptoms
Colon Cancer Early Symptoms (Photo- gemini ai)

Colon Cancer Early Symptoms: कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत के पहले और सबसे लंबे हिस्से (कोलन) में होने वाली कोशिकाओं की असामान्य बढ़त। पहले इसे ज्यादातर बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए इसके शुरुआती लक्षण पहचानना बहुत जरूरी हो गया है।

Mayo Clinic के मुताबिक, कोलन कैंसर अक्सर छोटी-छोटी गांठों से शुरू होता है, जिन्हें पॉलीप्स कहा जाता है। ये शुरुआत में कैंसर नहीं होते, लेकिन समय के साथ कुछ पॉलीप्स कैंसर में बदल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि समय पर जांच करके इन्हें हटाया जा सकता है और कैंसर होने से रोका जा सकता है। पाचन और लिवर से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ Dr Joseph Salhab ने बताया कि कुछ ऐसे शुरुआती संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लगातार पेट दर्द रहना

अगर कई दिनों तक पेट में दर्द बना रहता है, खासकर एक ही जगह पर, तो इसे हल्के में न लें। यह कोलन कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

बिना वजह वजन कम होना

अगर आप बिना डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन कम होने लगें, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। कैंसर कोशिकाएं शरीर की ऊर्जा ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जिससे वजन तेजी से गिर सकता है।

हमेशा थकान महसूस होना

अगर बिना ज्यादा काम किए भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसका कारण अंदरूनी ब्लीडिंग हो सकता है। कोलन कैंसर में कई बार धीरे-धीरे खून की कमी होने लगती है, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है।

मल में खून आना

अगर टॉयलेट करते समय मल में खून दिखे, तो इसे कभी भी नजरअंदाज न करें। कई लोग इसे बवासीर समझकर टाल देते हैं, लेकिन यह कोलन कैंसर का भी संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

पेट साफ होने की आदत में बदलाव

अगर लंबे समय तक कब्ज या बार-बार दस्त की समस्या बनी रहे, तो यह भी चेतावनी हो सकती है। कोलन में ट्यूमर होने से मल का रास्ता रुक सकता है या सिर्फ तरल मल ही निकल सकता है, जिससे आदत बदल जाती है।

समय पर जांच ही सबसे बड़ी सुरक्षा

कोलन कैंसर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते। इसलिए नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है, खासकर अगर परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो या उम्र बढ़ रही हो।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Feb 2026 04:05 pm
Published on:
13 Feb 2026 04:05 pm
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें