स्वास्थ्य

CT Scan से कैंसर का बढ़ता खतरा, नई रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली ये बातें

CT Scan Cause Cancer: सीटी स्कैन एक बेहतरीन तकनीक है, लेकिन हर अच्छी चीज का इस्तेमाल सोच-समझकर होना चाहिए। अगर इसे जरूरत से ज्यादा या बिना वजह इस्तेमाल किया जाए तो यह खुद एक बीमारी बन सकता है। आइए जानते हैं, नई रिसर्च में सीटी स्कैन को लेकर क्या कुछ बताया गया हैं।
3 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 2:01 PM IST
CT Scan Cause Cancer
CT Scan Cause Cancer

CT Scan: अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य ने हाल ही में सीटी स्कैन कराया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सीटी स्कैन भले ही आज की जरूरत बन गया है, लेकिन एक ताजा स्टडी में दावा किया गया है कि इसके बढ़ते इस्तेमाल से कैंसर के नए मामलों में बड़ा इजाफा हो सकता है। यह अध्ययन अमेरिका में किया गया है, लेकिन इसके नतीजे पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। (CT Scan Cause Cancer)

क्या कहती है स्टडी?

CT Scan Cause Cancer

अमेरिका की एक रिसर्च में यह अनुमान लगाया गया है कि 2023 में जितने सीटी स्कैन किए गए, उनमें से करीब 1 लाख 3 हजार लोगों में भविष्य में कैंसर होने का खतरा है। हैरानी की बात यह है कि इन मामलों में करीब 10 हजार बच्चे भी शामिल हो सकते हैं।

सीटी स्कैन एक जरूरी मेडिकल जांच है, लेकिन इसमें जो रेडिएशन इस्तेमाल होता है। वो शरीर के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है। यही रेडिएशन कैंसर की वजह बन सकता है। यह जानकारी यूसीएसएफ इंटरनेशनल सीटी डोज रजिस्ट्री के माध्यम से एकत्र किया गया हैं।

बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

इस रिपोर्ट में सबसे चिंता की बात ये निकली कि बच्चों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। अगर किसी बच्चे को 4 या उससे ज्यादा बार सीटी स्कैन कराए गए हैं तो ब्रेन ट्यूमर, ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) और लिम्फोमा जैसे कैंसर का खतरा दोगुना हो जाता है। बच्चों का शरीर संवेदनशील होता है, इसलिए उनके लिए ये खतरा और भी बढ़ जाता है।

दूसरे देशों की तुलना में अमेरिका में स्कैन ज्यादा

अमेरिका में हर 1,000 लोगों पर लगभग 300 सीटी स्कैन किए जाते हैं, जबकि ब्रिटेन में यह संख्या 100 से भी कम है। इसका मतलब साफ है कि अमेरिका में सीटी स्कैन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। ये आदत अगर दूसरे देशों में भी बढ़ी तो कैंसर के मामले और भी तेजी से बढ़ सकते हैं।

हमें क्या करना चाहिए?

अब सवाल उठता है कि इस रिसर्च को जानने के बाद एक आम इंसान क्या कर सकता है? जब भी आपको डॉक्टर सीटी स्कैन करने की सलाह दें तो सबसे पहले आप उनसे खुलकर पूछें कि क्या यह जरूरी है? क्या कोई और सुरक्षित तरीका मौजूद नहीं हैं?

अगर बच्चों को लेकर डॉक्टर कहते हैं कि सीटी स्कैन करवाना चाहिए तो आप एक बार दूसरे डॉक्टर से भी संपर्क जरूर करें। रेडिएशन को कम रखने करने को लेकर सवाल जरूर करें। हमारा सतर्क रहना उतना ही जरुरी हैं जितना डॉक्टर का बताया हुआ इलाज। अगर आप खुद में सतर्क रहते हैं तो शायद आप कैंसर जैसे बीमारी से हमेशा बचें रह सकते हैं।

MRI और अल्ट्रासाउंड का चुनाव किया जा सकता है

सीटी स्कैन का एक अच्छा विकल्प एमआरआई (MRI) या अल्ट्रासाउंड हो सकता है। ये दोनों तकनीकें बिना रेडिएशन के शरीर की अंदरूनी स्थिति को दिखा सकती हैं। यह विकल्प खासतौर पर बच्चों और उन मरीजों के लिए बेहतर हैं, जिन्हें बार-बार स्कैन कराना पड़ता है।

अगर आप खुद या आपके परिवार में किसी को बार-बार सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जा रही है तो डॉक्टर से खुलकर बात करें। यह समझें कि स्कैन जरूरी है या नहीं। और अगर कोई दूसरा, सुरक्षित तरीका मौजूद है तो उसी पर भरोसा करें। ऐसा करना कैंसर जैसी बीमारी से आपको दूर रख सकता हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Apr 2025, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome