स्वास्थ्य

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

De Quervain’s Tenosynovitis: बच्चे को गोद में उठाते या कहें कि नीचे झुकते समय ही अंगूठे की तरफ कलाई में दर्द? मेयो और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस के लक्षण, इलाज और हाथ को आराम देने के तरीके।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 11:45 AM IST
Mother lifting her baby while holding her wrist in pain, illustrating thumb-side wrist pain from De Quervain's tenosynovitis
अंगूठे की तरफ कलाई में टीस हो तो दर्द सहकर काम न चलाएं। डॉक्टर से जांच कराएं और हाथ को आराम दें- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Chatgpt)

Thumb Side Wrist Pain: कलाई में अंगूठे वाली तरफ चुभन होती है तो ज्यादातर लोग इसे हाथ की थकान मान लेते हैं। बच्चे को गोद में उठाते ही दर्द तेज हो जाता है, कुछ कसकर थामते ही टीस उठती है, फिर भी हफ्तों तक टालना चलता रहता है। जबकि यह डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस हो सकता है, जिसमें अंगूठे के टेंडन के आसपास सूजन आ जाती है। अच्छी बात यह है कि समय पर ध्यान दें तो यह आमतौर पर ठीक हो जाता है। आइए जानते हैं कि ये बीमारी क्या होती है? इसके कारण और लक्षण क्या हैं साथ की किस स्थिति में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

क्या होती है यह परेशानी?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार अंगूठे और कलाई के बीच दो टेंडन होते हैं। आम तौर पर ये टेंडन एक नली जैसी परत (शीथ) में आसानी से फिसलते हैं। जब इस परत में सूजन आ जाए या वह मोटी हो जाए, तो अंगूठा और कलाई हिलाने पर रगड़ बढ़ जाती है और दर्द होने लगता है। इसे डी क्वेरवेन टेंडिनाइटिस भी कहा जाता है। अमेरिका में हर साल लगभग 1 प्रतिशत लोग इससे प्रभावित होते हैं।

डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस के लक्षण क्या-क्या होते हैं?

  • कलाई में अंगूठे वाली तरफ दर्द, जो अचानक या धीरे-धीरे शुरू हो सकता है।
  • दर्द का अंगूठे या बांह तक फैलना।
  • कसकर थामने या चुटकी से कुछ उठाने पर दर्द तेज होना।
  • सूजन।
  • अंगूठा हिलाने पर चटकने जैसा एहसास।
  • अंगूठे का पहले जैसा सहज न चलना।
  • कलाई या अंगूठे में सुन्नपन।

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है इसका?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, इसकी आम वजहें हैं अंगूठे या कलाई का ज्यादा इस्तेमाल, काम या शौक में बार-बार कसकर थामना, गठिया जैसी सूजन वाली बीमारियां और सीधी चोट। टेनिस जैसे खेल, औजारों का इस्तेमाल, छोटे बच्चों को उठाना और बागवानी जैसी गतिविधियां भी इसमें गिनी गई हैं। महिलाओं, 40 साल से ऊपर के लोगों, बच्चों की देखभाल करने वालों, छोटे बच्चों के माता-पिता, हाथ से काम करने वालों और खिलाड़ियों में इसका जोखिम ज्यादा बताया गया है। मोबाइल पर देर तक अंगूठा चलाना भी बार-बार की जाने वाली हरकत है, इसलिए हाथ को थका सकता है।

डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस से बचाव और कम करने करने के क्या उपाय हैं?

क्लीवलैंड और मेयो क्लिनिक के अनुसार इलाज का मकसद लक्षण संभालना है, जब तक टेंडन और शीथ ठीक न हो जाएं;

  • स्प्लिंट या ब्रेस का इस्तेमाल करें।
  • बर्फ को पतले तौलिये में लपेटकर एक बार में 20 मिनट, दिन में कुछ बार लगाएं।
  • कलाई का इस्तेमाल कम से कम करें और दर्द देने वाली हरकत से बचें।
  • बिना डॉक्टर से पूछे लगातार 10 दिन से ज्यादा NSAID दवा न लें।
  • रूरत पड़ने पर डॉक्टर टेंडन की शीथ में दे सकते हैं।

डॉक्टर कुछ व्यायाम भी बता सकते हैं, जैसे टेनिस बॉल को हल्के से थामना। इन्हें डॉक्टर के बताए तरीके से ही करें, और दर्द के बावजूद व्यायाम न करें। ज्यादातर लोगों को सर्जरी नहीं लगती। जब बाकी इलाज से फायदा न हो, तब डॉक्टर शीथ में छोटा चीरा लगाने की सलाह दे सकते हैं, जो आमतौर पर उसी दिन घर लौटने वाली प्रक्रिया होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia

Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम