स्वास्थ्य

Diabetes in Children: बच्चों में तेजी से बढ़ रही शुगर की बीमारी, बच्चों में तेजी से बढ़ रही शुगर की बीमारी

Diabetes in Children: 8-12 साल के बच्चों में तेजी से बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मामले। जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव के आसान तरीके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2026, 6:11 PM IST
Diabetes in Children
Diabetes in Children (Photo- gemini ai)

Diabetes in Children: राजस्थान में बच्चों के बीच एक चिंताजनक ट्रेंड तेजी से सामने आ रहा है, कम उम्र में ही डायबिटीज (शुगर) की बीमारी बढ़ रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि जहां बच्चों के हाथ में किताबें होनी चाहिए, वहीं अब कई बच्चों को इंसुलिन के इंजेक्शन भी लेने पड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले यह बीमारी आमतौर पर बड़ों में देखी जाती थी, लेकिन अब 8-12 साल के बच्चों में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह स्थिति लाइफस्टाइल में आए बदलाव और खानपान की गलत आदतों की वजह से हो रही है।

बच्चों में क्यों बढ़ रही है शुगर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल बच्चे बाहर खेलना कम और मोबाइल-टीवी पर ज्यादा समय बिताते हैं। फास्ट फूड, जंक फूड, मीठे पेय और पैकेज्ड खाने की आदत भी बड़ी वजह बन रही है। इसके कारण शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ने लगता है।

चौंकाने वाले आंकड़े

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हर 100 बच्चों में से 2-3 बच्चे इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। कई मामलों में यह बीमारी इतनी जल्दी पकड़ में नहीं आती, जिससे बाद में दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

क्या हैं लक्षण?

बच्चों में डायबिटीज के कुछ आम लक्षण इस तरह हो सकते हैं:

  • बार-बार प्यास लगना
  • जल्दी थक जाना
  • बार-बार पेशाब आना
  • अचानक वजन कम होना
  • अगर ये लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

इलाज और सावधानी

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ बच्चों को इंसुलिन लेना जरूरी हो जाता है, जिससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। लेकिन इसके साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है।

कैसे करें बचाव?

  • बच्चों को रोजाना खेल-कूद के लिए प्रेरित करें
  • जंक फूड और मीठी चीजें कम कराएं
  • संतुलित और हेल्दी डाइट दें
  • स्क्रीन टाइम सीमित करें
  • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Apr 2026, 6:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सिर में रूसी न समझें मोटी पपड़ी, खुजली और लालिमा को, यह Scalp Psoriasis भी हो सकता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कारण और लक्षण

स्तन की त्वचा के नीचे रस्सी जैसी सख्त नस महसूस हो रही है तो यह Mondor’s Disease भी हो सकती है, नेचर रिसर्च से समझें

Chondrodermatitis Nodularis: करवट बदलकर सोने पर कान में होता है तेज दर्द, डर्मनेट ने बताया कान की त्वचा पर बनी छोटी गांठ हो सकती है वजह

Piezogenic Papules: खड़े होते ही एड़ी पर उभर आती हैं छोटी-छोटी गांठें, बैठते ही गायब, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है इसकी वजह

ACNES: पेट में एक ही जगह उंगली रखने पर होता है दर्द, हेल्थ रिसर्च अथॉरिटी से जानें कैसे मांसपेशियों के पास नस दबने की हो सकती है वजह