स्वास्थ्य

Diabetes Side Effects: डायबिटीज के मरीज हो जाएं सावधान! कहीं आप भी तो धीरे-धीरे नहीं हो रहे बहरे? जानिए क्या बोले डॉक्टर

Diabetes Side Effects: क्या डायबिटीज आपकी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है? जानें ब्लड शुगर और Hearing Loss का संबंध, शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान तरीके।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2026, 5:19 PM IST
Diabetes Side Effects
Diabetes Side Effects (photo- gemini ai)

Diabetes Side Effects: डायबिटीज एक बहुत आम बीमारी है, लेकिन अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो यह दिल, किडनी, नसों और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर लोग यही जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज सुनने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है? जी हां, यह बात अक्सर नजरअंदाज हो जाती है।

हाल ही में Dr Kunal Sood, जो Maryland में डॉक्टर हैं, उन्होंने Instagram पर बताया कि डायबिटीज और सुनने की कमजोरी के बीच गहरा संबंध हो सकता है। आमतौर पर लोग सुनने की समस्या को बढ़ती उम्र या ज्यादा शोर के संपर्क से जोड़ते हैं, लेकिन डायबिटीज भी इसका एक बड़ा कारण बन सकती है।

डायबिटीज से सुनने की क्षमता कैसे प्रभावित होती है?

डॉ सूद के मुताबिक, जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होती है, उनमें हल्की सुनने की कमजोरी होना आम बात है। खासकर हाई-फ्रीक्वेंसी आवाजें सुनने में परेशानी पहले शुरू होती है। अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर कंट्रोल में न रहे, तो यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है। असल में डायबिटीज शरीर की छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाती है। हमारे कान के अंदर एक बेहद संवेदनशील हिस्सा होता है, जो सुनने के लिए सही ब्लड सप्लाई पर निर्भर करता है। जब शुगर ज्यादा रहती है, तो ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और कान की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।

कितनी आम है यह समस्या?

रिसर्च के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में सुनने की कमजोरी काफी आम है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि लगभग 40% से लेकर 70% तक मरीजों में किसी न किसी स्तर की सुनने की समस्या देखी जा सकती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में यह हल्की होती है और धीरे-धीरे बढ़ती है।

शुरुआती संकेत क्या हैं?

सुनने की समस्या अचानक नहीं होती। इसके शुरुआती संकेत बहुत हल्के होते हैं, जैसे:

  • भीड़ या शोर वाली जगह पर बातचीत साफ न सुन पाना
  • आवाजें तो सुनाई देना लेकिन शब्द समझ न आना
  • बार-बार लोगों से बात दोहराने के लिए कहना
  • कई बार लोग इन संकेतों को उम्र या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

बचाव कैसे करें?

डॉ सूद का कहना है कि ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। जितना बेहतर शुगर कंट्रोल होगा, उतना ही कम शरीर की छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान होगा और सुनने की क्षमता भी बेहतर बनी रह सकती है। डायबिटीज सिर्फ दिल या किडनी को ही नहीं, बल्कि सुनने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है और सुनने में हल्की भी परेशानी महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही शुगर कंट्रोल ही सबसे अच्छा बचाव है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Feb 2026, 5:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में

बालों में छोटे-छोटे सफेद बिंदु दिखना और बार-बार टूटना हो सकता है Trichorrhexis Nodosa का लक्षण, IJDVL से समझें