
Post Diwali Diet: दीवाली और फेस्टिव सीजन की रौनक, अपनों से मेल-जोल, दीये-लाइट्स और सबसे खास तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान! त्योहारों के इन कुछ दिनों में दिल खोलकर जश्न मनाना तो बनता है, लेकिन इस सबके बीच हमारा शरीर चुपचाप एक अलग ही दौर से गुजर रहा होता है। NHS के मुताबिक. लगातार कई दिनों तक तली-भुनी चीजें, ज्यादा मीठा, मैदे से बनी चीजें और अनियमित खानपान का सीधा असर हमारे पाचन तंत्र (डाइजेस्टिव सिस्टम) और एनर्जी लेवल पर पड़ता है। त्योहार खत्म होते ही जब हम रोजमर्रा की रूटीन में लौटते हैं, तो शरीर भारी-भारी, सुस्त और आलस से भरा हुआ महसूस होता है। इस दौरान शरीर में टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) जमा हो जाते हैं, ब्लड शुगर का स्तर ऊपर-नीचे होने लगता है और पेट में भारीपन या ब्लोटिंग की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में, शरीर को वापस ट्रैक पर लाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि त्योहारों के तुरंत बाद अपने शरीर को दोबारा फिट और एनर्जेटिक कैसे बनाएं।
फेस्टिव सीजन के बाद अचानक से खाना पूरी तरह बंद करना या बहुत ज्यादा सख्त डाइट अपनाना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जरूरत इस बात की है कि पेट को थोड़ा आराम दिया जाए और उसे दोबारा हल्की चीजों की आदत डाली जाए।
राष्ट्रीय मधुमेह एवं पाचन एवं गुर्दा रोग संस्थान और वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के मुताबिक, त्योहारों के दिनों में पानी का इंटेक अक्सर कम हो जाता है और चाय-कॉफी या ठंडे पेय पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है। इसके अलावा, मैदे और चीनी से बनी चीजें खाने से शरीर में फाइबर की भारी कमी हो जाती है, जिससे कब्ज और पेट दर्द जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से लिवर और किडनी को टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह आपकी स्किन की चमक को भी वापस लाता है जो त्योहारों की थकान से छुप जाती है। कम से कम 8 से 10 गिलास पानी रोज पिएं। फाइबर से भरपूर चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद, साबुत अनाज और दालें आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। फाइबर आंतों की सफाई करता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराता है, जिससे बार-बार अनहेल्दी खाने की इच्छा नहीं होती।
National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases ( राष्ट्रीय मधुमेह एवं पाचन एवं गुर्दा रोग संस्थान, एनआईडीडीके) के अनुसार, अक्सर लोग त्योहारों के बाद बढ़ा हुआ थोड़ा सा वजन देखकर घबरा जाते हैं और इंटरनेट पर देखकर कोई भी क्रैश डाइट या बहुत कम कैलोरी वाली डाइट अपना लेते हैं। अचानक बहुत कम खाना शुरू करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते। इससे चक्कर आना, कमजोरी, बाल झड़ना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जब आप भूखे रहने लगते हैं, तो शरीर सर्वाइवल मोड में चला जाता है, जिससे आपका मेटाबॉलिज्म और ज्यादा धीमा हो जाता है। नतीजतन, वजन घटने के बजाय और ज्यादा फैट जमा होने लगता है। वजन घटाने के लिए भूखे रहने की कोई जरूरत नहीं है। बस जंक फूड और अतिरिक्त चीनी को कहें और घर के बने, संतुलित और पौष्टिक भोजन पर वापस लौटें। सेहतमंद तरीके से घटाया गया वजन ही लंबे समय तक टिकता है।