स्वास्थ्य

Cracked heels home remedies :- फटी एड़ियों के दर्द और चुभन से परेशान है, तो यह करें उपाय तुरंत मिलेगा आराम

फटी एड़ियों की समस्या का सामना सबसे अधिक महिलाओं को करना पड़ता है। एड़िया अधिक फट जाने से उनमें चुभन के साथ दर्द होने लगता है। इसलिए कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय करने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2021, 3:53 PM IST
Cracked heels
Cracked heels

कई बार पैर की एड़ियां इतनी फट जाती है कि जमीन पर पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि चलने के दौरान उनमें चुभन होती है और दर्द होने लगता है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय कीजिए। जिनसे तुरंत एक ही दिन में आपको Cracked Heels से आराम मिल जाएगा और फटी एड़ियों से कुछ ही दिन में निजात भी मिलेगी।

दरअसल, धूल मिट्टी और पानी पैर में अधिक लगने के कारण कई बार एड़ियां फट जाती है। उनकी देखरेख भी ठीक से नहीं हो पाती है। कई बार एड़िया इतनी फट जाती है कि उनमें से खून तक निकलने लगता है। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना बहुत जरूरी होता है। आप कुछ घरेलू उपाय करेंगे। तो निश्चित ही दो-चार दिन में एड़ियों में होने वाले दर्द, चुभन और खून निकलने की समस्या से राहत मिल सकती है।

नारियल का तेल लगाएं -

एड़ियां बहुत फट चुकी है और उनमें से खून आ रहा है। तो सबसे पहले आप पैरों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद उनमें नारियल का तेल अच्छे से लगाएं और इसके बाद पैरों को पानी वाली जगह पर नहीं ले जाएं। इसी के साथ यह भी ध्यान रखें कि ऐसा रात के समय करें। ताकि जब आप पैरों को साफ करके उनमें नारियल का तेल लगााए तो उन्हें आराम भी मिलना चाहिए।

एलोवेरा जेल लगाएं -

फटी एड़ियों की दरारों को जल्द भरने के लिए आप पैरों को साफ करके उनमें एलोवेरा जेल लगाए, हो सके तो एलोवेरा को काटकर उसके अंदर से निकला हुआ गूदा पैरों की दरारों में लगाएं। ऐसा रात को सोने से पहले करें। तो काफी फायदेमंद रहेगा। सुबह तक आपको काफी आराम नजर आएगा।

पेट्रोलियम जेली लगाएं -

पैरों की एड़ियों की दरारें भरने के लिए आप पैट्रोलियम जेली का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे भी रात में लगाकर सो जाएं। जब आप सुबह उठकर देखेंगे तो आपको काफी आराम नजर आएगा।

केले का पेस्ट लगाएं -

पैरों की एड़ियां फटी है और अधिक दर्द या चुभन हो रही है। तो आप एक पका हुआ केला मसल कर फटी एड़ियों पर अच्छे से लगाएं और इसे सूखने दें। जब यह सूख जाए तो फिर पैरों को धोकर आप मॉश्चराइजर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। इससे सुबह उठते ही आराम नजर आएगा।

दूध और शहद लगाएं -

फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप दूध और शहद का पेस्ट बनाकर फटी एड़ियों में लगाएं और इसे सूखने दें। जब यह अच्छे से सूख जाए तो आप ठंडे पानी से धो सकते हैं।

चावल का आटा लगाएं-

फटी एड़ियों से परेशान है। तो आप चावल का आटा लेकर इसमें शहद मिलाएं और इसे मिक्स करके फटी एड़ियों में लगाएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

यह उपाय करने से आपको फटी एड़ियों से आराम तो मिल जाएगा। लेकिन इसके बाद भी आप कोशिश यह करें कि आपका किचन आंगन आदि साफ सुथरा हो। क्योंकि पैरों में मिट्टी पानी आदि लगने के कारण यह समस्या अधिक होती है। अगर आप साफ-सुथरे जगह पर काम करेंगे, तो यह समस्या बहुत कम होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत