28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार

भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Apr 2021, 4:35 PM IST

,

भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार,Ahmedabad शहर के 400 पुलिस कर्मचारी हैं कोरोना संक्रमित,Ahmedabad शहर के 400 पुलिस कर्मचारी हैं कोरोना संक्रमित,भोजन का जायका बदल देगी कच्चे आम और पुदीने की चटनी, ऐसे करें तैयार

गर्मी के मौसम में कच्चे आम और पुदीने की चटनी ना सिर्फ आपके भोजन का जायका बदल देगी। बल्कि आपको भूख नहीं लग रही है। तो यह आपकी भूख भी बढ़ा देगी। क्योंकि कच्चे आम और पुदीने में कई ऐसे गुण होते हैं। जो शरीर को फायदा करते हैं।

आज हम आपको घर में कच्चे आम और पुदीने की चटनी तैयार करने का तरीका बताएंगे। इस चटनी का सेवन करने से आपको गर्मी के मौसम में ठंडक मिलेगी। आपके भोजन का स्वाद बदल जाएगा और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

कच्चे आम और पुदीने की चटनी बनाने के लिए आपको दो कच्चे आम, लहसुन की चार कलियां, आधा कप पुदीने की पत्ती, तीन चार हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक लेना है। अब आप कच्चे आम को चाकू से काट कर छोटे-छोटे टुकड़े कर ले और पुदीने के साथ इसे मिक्सर में डाल कर ग्राइंड कर ले। इसी के साथ आप हरी मिर्ची भी डाल सकते हैं। अब इसमें स्वादानुसार नमक भी डाल दें। यह चटनी बनकर तैयार हो चुकी है आप इसे खा सकते हैं।

इस प्रकार चंद मिनटों में ही चटनी बनकर तैयार हो जाती है। आप चाहे तो इसे एक-दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं। वैसे तो इस प्रकार की चटनी से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, चिकित्सक ने आपको खटाई खाने से मना किया है तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर ही चटनी का सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल