Glowing Skin : आपकी त्वचा रूखी और बेजान है और आप उसे निखरना चाहती हैं। तो रोजाना सोने से पहले यह काम करें। इससे आप जब सुबह उठेंगे तो आपकी त्वचा में निखार नजर आने लगेगा।
चेहरे में निखार के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इससे आपको किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और आप की त्वचा में दिन-ब-दिन निखार आएगा। इसके लिए आपको समय भी नहीं देना है। केवल रात में सोने से पहले इन चीजों का उपयोग करें।
दूध की परत लगाएं-
आप सोने से पहले अपना चेहरा साफ करें और फिर उस पर दूध लगाएं। कच्चा दूध लगाएंगे तो और भी बेहतर रहेगा और हल्के हाथ से मालिश करें और तब तक मालिश करते रहें जब तक कि त्वचा दूध को सोख ले।
सुबह करें साफ-
सुबह दूध सूख जाएगा और चेहरे पर एक परत बन जाएगी। इस परत को आप सुबह उठकर पानी से धोएं । करीब एक सप्ताह तक ऐसा करने से आपको चेहरे में फर्क नजर आएगा और डार्क सर्कल, पिंपल भी दूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - रोजाना खाली पेट पीएं मेथी दाने का पानी।
मृत त्वचा को हटाए-
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप और भी कई उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल को त्वचा पर लगाएं। यह आपके डेड सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करेगा।
चावल का इस्तेमाल करें-
त्वचा को निखारने के लिए आप चावल का स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप मोटे पिसे हुए चावल दो चम्मच लें और इसे पीस लें। इसमें एक चम्मच सीसम ऑयल मिलाएं। अब स्क्रब तैयार हो चुका है। आप पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। फिर स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो कर पोछ ले और सो जाएं। सुबह आपका चेहरा दमकता हुआ नजर आएगा।