Constipation Problem :- कब्ज की समस्या होने के कारण लोगों का पेट साफ नहीं होता है। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय का सहारा लेने से तुरंत आराम मिलेगा।
पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाने के कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति का पेट साफ नहीं होता है और जब किसी का पेट साफ नहीं होता है। तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आज ही घरेलू उपाय के माध्यम से इस समस्या से निजात पाएं।
कब्ज होने के कारण-
जिन लोगों द्वारा भोजन में रेशेदार आहार कम लिया जाता है। उन्हें कब्ज की समस्या अधिक होती है। इसी की तरह मिर्च मसालेदार और तले गले भोजन अधिक करने वाले लोगों को भी इस समस्या का इसका करना पड़ता है। कम पानी पीने वाले लोगों को भी कब्ज की समस्या होती है। इसी के साथ समय पर भोजन नहीं करना, देर रात से भोजन करना और शारीरिक गतिविधि के अभाव में भी लोगों को कब्ज की समस्या कर लेती है।
यह भी पढ़ें - इसे कहते हैं संतुलित आहार, जाने इसके फायदे।
जिन लोगों को कब्ज समस्या हो जाती है। उन्हें कई बार शौच के लिए जाना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी उनका पेट साफ नहीं होता है। ऐसे में वह काफी परेशान हो जाते हैं। वह ठीक से खाना भी नहीं खा पाते हैं। यह समस्या उनके लिए सिरदर्द बन जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय का सहारा ले सकते हैं।
जीरा और अजवाइन-
कब्ज की समस्या है, तो आप जीरा और अजवाइन को तवे पर हल्की आंच पर सेंके और इसकी आधा चम्मच मात्रा गुनगुने पानी के साथ रोज लें। यह कब्ज दूर करेगा।
मुलेठी का सेवन करें -
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण और एक चम्मच गुड़ मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में राहत मिलेगी।
मुनक्के का सेवन -
मुनक्का का सेवन कब्ज सेे राहत दिलाता है। इसके लिए आप 8 से 10 मुनक्का को रात में पानी के साथ भिगो दें और सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबालकर खाएं। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
एरण्ड का तेल -
रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच एरंड का तेल डालकर पीएं। इससे कब्ज दूर होगी।
सौंफ का सेवन -
रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गर्म पानी के साथ लें। क्योंकि सौंफ में पाए जाने वाले तत्वों से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इससे कब्ज की समस्या शीघ्र दूर होगी।