स्वास्थ्य

Hello Doctor: SGPGI लखनऊ के डाॅ. अविनाश जैन ने बच्चाें में अर्थराइटिस के रोगों से जुड़े सवालाें के दिए जवाब

Hello Doctor: SGPGI लखनऊ के डॉ. अविनाश जैन ने बच्चों में अर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित रोगों को लेकर आम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण कैसे पहचाने जाएं, उपचार और देखभाल के आधुनिक उपाय क्या हैं, और माता-पिता बच्चों में जोड़ों के स्वास्थ्य को कैसे मजबूत रख सकते हैं। यह जानकारी बच्चों की सेहत और रोगों से बचाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
2 min read
Oct 31, 2025
Hello Doctor
Hello Doctor (Photo- patrika)

Hello Doctor: डॉ. अविनाश जैन, एम.डी. मेडिसिन, डी.एम. क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी, एसजीपीजीआई लखनऊ के साथ ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में सहायक प्रोफेसर हैं। यह यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम (यूके) से क्वालिटेटिव रिसर्च और बिहेवियरल मेडिसिन में फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। साथ ही इंडियन रूमेटोलॉजी एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के सदस्य (2021-25), इंडियन जर्नल ऑफ रूमेटोलॉजी के सहायक संपादक (2023-25), तथा राजस्थान रूमेटोलॉजी एसोसिएशन के सचिव (2025-27) हैं। इन्होंने कई महत्वपूर्ण चिकित्सा सम्मेलनों में वैज्ञानिक अध्यक्ष एवं आयोजक के रूप में जुड़े रहे हैं। आपने एमबीबीएस में बायोकैमिस्ट्री में स्वर्ण पदक और रतन टाटा स्कॉलरशिप प्राप्त की है। इनके 40 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं और आपको कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंचों पर आमंत्रित किया गया है।

SGPGI लखनऊ के डॉ. अविनाश जैन ने बच्चों में अर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित रोगों को लेकर आम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण कैसे पहचाने जाएं, उपचार और देखभाल के आधुनिक उपाय क्या हैं, और माता-पिता बच्चों में जोड़ों के स्वास्थ्य को कैसे मजबूत रख सकते हैं। यह जानकारी बच्चों की सेहत और रोगों से बचाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

  • मुझे इमली, आंवला या संतरे खाने पर जोड़ों में तेज दर्द होता है, लेकिन मेरा आरए (रुमैटोइड आर्थराइटिस) फैक्टर सामान्य है। ऐसा क्यों होता है?- एक पाठक
  • मेरी बेटी अब 22 वर्ष की है। उसे ढाई साल की उम्र में एस्पॉन्डिलोआर्थराइटिस हुआ था और तब से उसका इलाज चल रहा है। क्या इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज संभव है? सर्दियों में उसे ज्यादा समस्या होती है।- एक पाठक
  • मेरी बेटी की उम्र 10 साल है और उसके हाथ और पैरों की जोडियों में सुबह-सुबह दर्द होता है। क्या यह अर्थराइटिस हो सकता है और इसका इलाज क्या है?- समीरा वर्मा
  • मेरे बेटे की उम्र 12 साल है और उसे खेलते समय अक्सर घुटनों में दर्द होता है। क्या उसकी हड्डियां कमजोर हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें?-आदित्य सिंह
  • मेरी बेटी में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है। इसको कैसे पूरा करें?-अन्वी गुप्ता
  • मेरे बेटे की उम्र 11 साल है और मुझे जॉइंट्स में सूजन और दर्द कभी-कभी रात में भी होता है। क्या बच्चों में भी अर्थराइटिस हो सकता है और इसे कैसे रोका जा सकता है?-रिहान खान
  • मेरे दोस्त को बचपन में हड्डियों की कमजोरी की वजह से फ्रैक्चर हो गया था। क्या मेरे हड्डियों की सुरक्षा के लिए कोई खास डायट या एक्सरसाइज करनी चाहिए?- आरव अग्रवाल
  • बच्चों में अर्थराइटिस के लक्षण को कैसे पहचाने और क्या प्रिकॉशन ले सकते हैं?- काव्या देशमुख
  • मैं दूध और दही खाता हूं, लेकिन फिर भी मेरी हड्डियां मजबूत नहीं लगती। क्या इसके लिए कोई सप्लिमेंट लेना चाहिए?- विवान पटेल
    Updated on:
    31 Oct 2025 01:24 pm
    Published on:
    31 Oct 2025 01:24 pm