स्वास्थ्य

Health drink for diabetes:- शुगर कंट्रोल करने घर में तैयार कर पीएं यह जूस

Health drink for diabetes:- शुगर ऐसी समस्या है। जो बढ़ जाने पर अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आती है। इसलिए इसे समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है। जिसे कुछ घरेलू उपाय से भी दूर कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2021, 2:19 PM IST
Health drink
Health drink

व्यक्ति के शरीर में Diabetes लेवल बढ़ जाने से कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। यह सीधे हार्ट, किडनी और आंखों पर असर करती है। इसलिए इसे कंट्रोल में रखने के लिए आप घर में नीम और गिलोय का जूस तैयार कर पी सकते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है।

शुगर के रोगी रखें ध्यान-

कोरोना महामारी के दौर में ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में उन लोगों को विशेष ध्यान रखनें की जरूरत है। जो शुगर से पीडि़त हैं। इसलिए अगर आपका शुगर लेवल भी अधिक रहता है। तो उसे कंट्रोल कीजिए, ताकि आप अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

समय पर लें दवाईयां, परिश्रम करें-

अगर आप भी शुगर से पीडि़त हैं, तो समय पर इसकी दवाईयां लेते रहें। इससे शुगर कंट्रोल में रहेगी। शुगर वालों को टहलना भी जरूरी होता है। लेकिन इस वक्त आप बाहर नहीं जा सकते तो घर के अंदर ही थोड़ा बहुत घूमें, इसी के साथ थोड़ा परिश्रम भी करते रहें। इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।


नीम और गिलोय का जूस पीएं-

नीम और गिलोय ऐसी चीज है जो कड़वी होती है। लेकिन इन दोनों का उपयोग कई प्रकार की दवाईयों के निर्माण में किया जाता है। नीम में एंटी वायरल, फ्लेवेनॉइड्स और ग्लाइकोसाइड्स तत्व पाए जाते हैं जो शुगर को कम करते हैं। इस कारण शुगर के मरीजों को नीम और गिलोय का जूस पीना चाहिए। यह बहुत फायदेमंद है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह ड्रिंक बॉडी को भी डिटॉक्स करता है।

ऐसे तैयार करें जूस-

नीम और गिलोय का जूस बनाने के लिए आपको नीम की करीब 15 पत्तियां, गिलोय का एक चम्मच पाउडर और थोड़ा सा कूटा हुआ अदरक, पुदीना की कुछ पत्तियां, काली मिर्च और नमक स्वाद अनुसार लेना होगा। अब सबसे पहले सभी पत्तियों को साफ करने के बाद उबाल लें, फिर मिक्सर में ग्राईंड कर लें। जब यह पूरी तक मिक्स होकर चटनी की तरह हो जाए, तब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस जूस का सेवन रोजना सुबह खाली पेट करने से बहुत फायदा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस