28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के मौसम में बहुत लाभदायक है पुदीना, इस तरह करें रोजाना सेवन

गर्मी के मौसम में बहुत लाभदायक है पुदीना, इस तरह करें रोजाना सेवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Apr 2021, 7:13 PM IST

गर्मी के मौसम में बहुत लाभदायक है पुदीना, इस तरह करें रोजाना सेवन

गर्मी के मौसम में बहुत लाभदायक है पुदीना, इस तरह करें रोजाना सेवन

गर्मी के मौसम में पुदीना की पत्तियां आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही कई रोगों से दूर करती है। आज हम पुदीना का विभिन्न प्रकार से उपयोग करने का तरीका भी बताएंगे। ताकि आप इसे घर में उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, बी कांप्लेक्स, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए यह आपके दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस की चटनी के साथ ही शरबत बना कर भी सेवन किया जा सकता है।गर्मी के मौसम में अगर आप इसकी चटनी बनाकर खाते हैं तो आपको कई प्रकार के फायदे होंगे।

पुदीना की चटनी खाने से आपके भोजन का जायका भी बदल जाएगा और यह आपके शरीर को ठंडक भी पहुंचाएगी। इसके लिए आप दो कप कटा हुआ पुदीना, एक कटी हुई प्याज, एक नींबू का रस, एक चम्मच भुना हुआ जीरा, 2 हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक ले। अब आप सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालकर पीस लें इसमें जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी भी डाल दें। चटनी बनने के बाद आप इसमें नींबू का रस मिलाएं और आवश्यकता अनुसार या स्वाद अनुसार नमक भी डालें।

पुदीने में एंटीसेप्टिक और जीवाणु रोधी गुण होते हैं।इसलिए यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। और इसकी चटनी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

इस मौसम में सर्दी खांसी भी हो जाती है। इसलिए अगर आप पुदीने की चटनी का सेवन करेंगे। तो यह आपको सर्दी जुकाम से राहत दिलाएगा और गले और फेफड़ों को साफ करने के लिए भी मददगार रहेगा। क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो पुरानी खांसी और जलन से भी राहत दिलाता है।

अगर आपको पुराना सिर दर्द है। तो उसे ठीक करने के लिए भी पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी खुशबू मात्र से सिर दर्द में राहत मिलती है। पुदीने की पत्तियों को चबाने से सांस ताजा हो जाती है और मुंह के अंदर के बैक्टीरिया का विकास भी रुकता है। और वह खत्म होते हैं। पुदीना पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। जो आपका वजन घटाने में मदद करता है। इस प्रकार पुदीना एक प्राकृतिक पौधा होता है। इसकी पत्तियों के सेवन से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। लोग इसका चटनी के साथ शरबत बनाकर भी उपयोग करते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल