स्वास्थ्य

Eat these things after running:- दौड़कर आने के बाद ग्लूकोज और प्रोटीन के लिए खाएं यह चीजें

Eat these things after running:-फिट रहने के लिए सुबह के समय Running बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन दौड़कर आने के बाद हमें भूख भी काफी लगती है। ऐसे में उन प्रदार्थों का सेवन करना होगा, जिनसे हमें पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज और प्रोटीन सहित अन्य पोषक तत्व मिले।
2 min read
May 25, 2021
Running
Running

स्वस्थ और तंदुरूस्त रहने के लिए सुबह की दौड़ बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि सुबह-सुबह दौड़ लगाने से हमारे शरीर की पूरी Exerciseहो जाती है। इस कारण हमें भूख लगने लगती है, और दौड़ लगाने से पसीना भी खूब निकलता है। इसलिए आपको उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज और प्रोटीन की पूर्ति हो जाए।

दौडऩा हार्ट के लिए फायदेमंद-

सुबह सुबह की दौड़ हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस समय वातावरण साफ और शुद्ध होने के कारण हमारे शरीर को भी शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। जिससे शरीर के सभी अंगों को फायदा होता है। जो लोग किसी कारणवश दौड़ नहीं पाते हैं। उन्हें सुबह सुबह टहलना जरूर चाहिए।

कोलेस्ट्रोल लेवल होता कंट्रोल-

सुबह की दौड़ से हमारा स्टेमिना बढ़ता है, साथ ही दौड़ लगाने के कारण एनर्जी अधिक लगने से शरीर का फेट भी कम होता है। इससे कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। क्योंकि पूरे शरीर में रक्त का सर्कुलेशन बराबर रहता है।

मांसपेशियों को चाहिए पोषक तत्व-

दौडऩे या वर्कआउट करने के बाद मांसपेशियों को पोषक तत्वों की आवश्यकता महसूस होती है। इस कारण हमें उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज के साथ प्रोटीन भी मिले। अन्यथा मांसपेशियों को चोट लगने और कमजोर होने की संभावना रहती है।

इन चीजों का करें सेवन-

दौड़कर आने के बाद कुछ देर रिलेक्स करें, फिर दूध या चॉकलेटी दूध का सेवन करें। दूध में चॉकलेट या बादाम का पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे आपको बहुत एनर्जी मिलेगी। कुछ लोग रात में बादाम भीगोकर भी रखते हैं। जिन्हें सुबह दूध के साथ खा सकते हैं। एवोकाडो, अनार, सेबफल, तरबूज, ओटमील, केले का सेवन भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अंकुरित अनाज भी खाना चाहिए, इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
25 May 2021 04:44 pm
Also Read
View All
जीभ, मसूड़ों या गाल के अंदर सफेद धब्बे को न करें नजरअंदाज, Leukoplakia हो सकती है वजह, मेयो क्लिनिक से जानें इसके संकेत

मुस्कान टेढ़ी और चेहरे का एक हिस्सा सुन्न या कमजोर होना हो सकता है Bell’s Palsy, मेयो क्लिनिक से जानें लक्षण और कारण

मेंढक को देखते ही लगता है डर? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है Ranidaphobia, इसके लक्षण और कारण

Swollen Knee: घुटने में पानी भरने का क्या मतलब होता है? जानें कब यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है

Mesenteric Lymphadenitis: बच्चों के पेट में दाईं तरफ दर्द को न करें नजरअंदाज, अपेंडिसाइटिस जैसा दिख सकता है ये रोग, मेयो क्लिनिक से जानें लक्षण