ब्लू टी बनाने के लिए आप एक कप पानी लें और उसे बर्तन में डालकर उबलने के लिए रख दें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तब इसमें अपराजिता के करीब पांच फूल डालें। इन फूलों को लोग शंखपुष्पी के नाम से भी जानते हैं। जिसे आयुर्वेद में बहुत उपयोग किया जाता है। इसे अच्छी तरह से उबलने दें। जब यह अच्छी तरह उबल जाए और फूलों का रंग पानी में आ जाए तो समझ लीजिए चाय तैयार हो गई है। अब आप इसे गैस से उतारकर इसमें स्वाद के लिए एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे गरमा गरम पीए भी और लोगों को भी पिलाएं।