scriptBetter sources of vitamins:- विटामिन के भंडार हैं यह खाद्य पदार्थ, रोजाना करें सेवन | This food is a better source of vitamin | Patrika News

Better sources of vitamins:- विटामिन के भंडार हैं यह खाद्य पदार्थ, रोजाना करें सेवन

locationमुंबईPublished: May 24, 2021 12:16:43 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

Better sources of vitamins:- हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बहुत जरूरी होते हैं। सभी विटामिन की पूर्ति होते रहने से हमारा शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। हमें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है

Better sources of vitamins

Better sources of vitamins

हड्डियों को मजबूत करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, दिल दिमाग और आंखों को स्वस्थ रखने, भरपूूूर एनर्जी देने के लिए हमारे शरीर को कई प्रकार के Vitamin की जरूरत होती है। लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इनका सेवन नहीं कर पाते हैं।इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि किन खाद्य पदार्थों से आपको कौन-कौन से विटामिन मिलेंगे। जिनका सेवन करने से आप स्वयं को स्वस्थ और सेहतमंद रख सकते हैं।
हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने से कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जिससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे और यह आपके शरीर को भी भरपूर एनर्जी देते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- रूखे और बेजान बालों के लिए अमृत है चावल का पानी।

अनार का सेवन करें:-

अनार का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में खून बढ़ाता है।।जिसे एनीमिया की समस्या है या खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अनार का सेवन करना चाहिए। अनार को आप सीधा छिल कर भी खा सकते हैं। या फिर इसके दानों को मिक्सर में पीसकर जूस का सेवन कर सकते हैं। अनार से आपकी त्वचा की चमक बढ़ जाएगी आपके चेहरे में निखार आएगा और आपका ह्रदय भी स्वस्थ रहेगा। अनार के 100 ग्राम दानों में करीब 16 एमसीजी विटामिन के पाया जाता है।
यह भी पढ़ें:- खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड।

मटर का सेवन करें:-

हरा मटर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि हरे मटर की सब्जी भी लोगों को बहुत पसंद आती है। लोग मटर का उपयोग आलू , पनीर सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियों में करते हैं। क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट भी लगती है। आपको बता दें कि करीब 100 ग्राम मटर में 26 एमसीजी विटामिन के होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें:- खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक।

पालक का सेवन करें:-

विटामिन की बात करें और पालक का नाम नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि पालक में सबसे अधिक विटामिन होते हैं । करीब 100 ग्राम पालक में 483 एमसीजी विटामिन के होता है। पालक में विटामिन के साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं। इसमें विटामिन ए होता है, यह आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसलिए जहां तक संभव हो पालक का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जो आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इससे पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां भी नहीं होती।
यह भी पढ़ें:- सांस फूलने की समस्या से परेशान है तो आज से ही शुरू करें यह घरेलू उपाय।

एवोकाडो का सेवन करें:-

एवोकाडो 100 ग्राम में करीब 21 एमसीजी विटामिन के रहता है। इसमें फॉलेट, विटामिन सी भी रहता है और यह शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसका सेवन करने से आपका वजन भी कम होगा और यह आपके हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद रहता है।
कीवी का सेवन करें:-

कीवी 100 ग्राम में 40 एमसीजी विटामिन के होता है। इसमें विटामिन के साथ ही फॉलेट, पोटेशियम आदि पोषक तत्व भी होते हैं। जो आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में काफी मददगार रहते हैं।
दूध का सेवन करें:-

दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसलिए दूध का सेवन करना चाहिए। यह हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। अगर आप रोजाना दूध पिएंगे, तो आपको कैल्शियम से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो