स्वास्थ्य

Brainpower foods :- दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ

Brainpower foods :- आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं। तो आज से ही अपनी डाइट में कुछ खाद्य प्रदार्थों को शामिल करें, जिससे आपका दिमाग बेहतर हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 5:08 PM IST
Brain
Brain

हर कोई चाहता है कि उनका Brain सबसे तेज चले। क्योंकि दिमाग सही ढंग से काम करेगा, तो निश्चित ही व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास होता है। आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से खाद्य प्रदार्थों का सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। ताकि आप उनका सेवन कर अपना दिमाग की ताकत को बढ़ा सकें।

पौष्टिक आहार का सेवन करें-

व्यक्ति के शरीर में दिमाग ही वह चीज है। जो पूरे शरीर को अपने अनुसार चलाता है। जिसका दिमाग जितना तेज होता है। वह अपने दिमाग का उपयोग करके उतना ही ऊचाईयां छूने की कोशिश करता है। इसलिए अगर आपका दिमाग सही ढंग से काम नहीं करता तो निश्चित ही आपका विकास भी अवरूद्ध हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने दिमाग को पोषण देने के लिए कुछ खाद्य प्रदार्थों का सेवन करें।

अखरोट का सेवन करें-

दिमाग को तेज बनाने के लिए आपको अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अखरोट में विभिन्न पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन ई, कॉपर, मैग्नीज, फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसलिए अखरोट का सेवन करें।

दिमाग को मजबूत करने के लिए बेरी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। क्योंकि इसमें फ्लैवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी आदि बेरी का सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियों का सेवन करें-

हरी सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। इसलिए पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली, मटर, सहजन की फली आदि का सेवन करना चाहिए। इनसे आपको विटामिन, फॉलेट, बीटा कैराटिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जिंक के लिए खाएं कद्दू के बीज

दिमाग को तेज करने के लिए जिंक की पूर्ति जरूरी है। इसके लिए आप उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करें, जिनसे आपको जिंक मिले। इसलिए कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, ट्रिप्टोफेन आदि पाया जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 May 2021, 5:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस