नीम और गिलोय का जूस बनाने के लिए आपको नीम की करीब 15 पत्तियां, गिलोय का एक चम्मच पाउडर और थोड़ा सा कूटा हुआ अदरक, पुदीना की कुछ पत्तियां, काली मिर्च और नमक स्वाद अनुसार लेना होगा। अब सबसे पहले सभी पत्तियों को साफ करने के बाद उबाल लें, फिर मिक्सर में ग्राईंड कर लें। जब यह पूरी तक मिक्स होकर चटनी की तरह हो जाए, तब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इस जूस का सेवन रोजना सुबह खाली पेट करने से बहुत फायदा होगा।