स्वास्थ्य

Healthy Hair Tips :- बालों को रखना है प्राकृतिक स्वस्थ, तो इन चीजों का करें सेवन

Healthy Hair Tips :- काले और घने बाल महिलाओंं का गहना होता है। क्योंकि यही उनकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो उन्हें मजबूत और घना बनाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2021, 7:19 PM IST
Healthy Hair Tips
Healthy Hair Tips

हमारे बाल और हमारी त्वचा से हमारी उम्र का पता चल जाता है। लेकिन आप इनका भरपूर ध्यान रखेंगे तो आप हमेशा जवां और खूबसूरत नजर आएंगी। वैसे तो आजकल बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट मिलते हैं। जिससे मेकअप करने पर आपका लुक ही बदल जाता है। लेकिन इसके बाद हमारी त्वचा और बाल पर उल्टा असर होता है। इसलिए आपको अपने Hair की देखभाल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने होंगे।

एलोवेरा का जूस पीएं-

एलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं। जिससे हमारी त्वचा को भी फायदा होता है और हमारे बाल भी मजबूत होते हैं। इसका उपयोग करने से डेड स्किन हट जाती है और बालों की जड़ें भी मजबूत होती है। जिससे बालों की ग्रोथ होती है। इसलिए एलोवेरा का जूस पीना बहुत फायदेमंद होगा।

बादाम और केले की बनाएं स्मूदी-

अपने बाल और त्वचा की देखभाल करने और उन्हें प्राकृतिक रूप से स्ट्रांग करने के लिए आप बादाम और केले का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप बादाम और केले की स्मूदी बनाकर उपयोग करें। इससे शरीर में प्रोटीन, विटामिन और जिंक जैसे तत्वों की पूर्ति होती है। केले में कैल्शियम और फोलिक एसिड होता है। जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान करता है। इसलिए आप बादाम और केले की स्मूदी में दूध नट्स, दालचीनी पाउडर , शहद आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोटीन का सेवन करें

बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। अगर आप मांसाहार का सेवन करते हैं। तो आप अंडे, चिकन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आप मांसाहार नहीं खाते हैं तो आप दूध, पनीर, नट्स आदि का सेवन करें, इससे भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।

मैथी दाने का सेवन करें-

मैथी दाना हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, फॉलिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व होते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच मैथी दाना भीगोकर रख दें, इसे सुबह खा सकते हैं। अगर आप इसे सीधे नहीं खाना चाहते तो आप इसका सेवन भोजन में मिलाकर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत