स्वास्थ्य

Health Tips : जल्दबाजी में भोजन करना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जाने कारण

Health Tips : कुछ लोग समय के अभाव के कारण बहुत ही जल्दबाजी में भोजन करते हैं। जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 12:59 PM IST
Health Tips
Health Tips

जल्दबाजी में किया जाने वाला भोजन आप का पाचन तंत्र गड़बड़ कर देता है। इससे आप कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। इसलिए हमेशा खाना खाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। शांति से बैठ कर आराम से किया गया भोजन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

चबा चबा कर करें भोजन -

भोजन आराम से बैठकर करना चाहिए। इसी के साथ भोजन को निगलना नहीं चाहिए। उसे आराम से चबा चबाकर खाना चाहिए। जिससे वह आसानी से पच जाता है और आपको पेट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है। कई बार आप ऑफिस में रहते हुए जल्दी-जल्दी भोजन कर लेते हैं। यह आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए आप आराम से बैठकर भोजन करें।

बढ़ेगा मोटापा -

जल्दबाजी में किया गया भोजन केवल पेट भरता है और आप निर्धारित से अधिक या कम भोजन करते हैं। ऐसे में आपका मोटापा बढ़ जाता है और वजन कंट्रोल में नहीं रहता।

बढ़ सकती है शुगर -

जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत आपको शुगर का शिकार भी बना सकती है। क्योंकि जल्दबाजी में खाना खाने से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है। इस कारण डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है।

एसिडिटी -

जल्दी-जल्दी खाना खाने से एसिडिटी भी हो सकती है। इसी के साथ उल्टी, जी मचलना, पेट में जलन, सीने में दर्द ऐसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। जिससे इस प्रकार की समस्या होती है। इसी के साथ जल्दबाजी में खाने की आदत से पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी कम होने लगता है और कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने लगता है। जिससे हार्ट से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप शांति से बैठकर चबा चबाकर भोजन करें और पौष्टिक आहार लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Jul 2021, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें