30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin and hair care : त्वचा और बालों की देखभाल के लिए करें नीम का उपयोग

Skin and hair care : त्वचा और बालों की देखभाल के लिए आप नीम का इस्तेमाल करें नीम से आपकी त्वचा और बालों में गजब का निखार आएगा। लेकिन इसे कुछ इस तरह से उपयोग करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Jul 2021, 5:57 PM IST

Skin and hair care

Skin and hair care

नीम की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका उपयोग आप Skin and hair को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। हालांकि नीम कड़वा होता है। इसका उपयोग प्राचीन काल से ही विभिन्न औषधियों को तैयार करने में किया जा रहा है। इसलिए इसका उपयोग हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है कच्चा पनीर, इस तरह करें सेवन।

दो तरह के नीम -

नीम दो प्रकार के होते हैं। एक मीठा नीम और एक कड़वा नीम, आपको बता दें कि दोनों नीम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कड़वे नीम का उपयोग औषधियों के निर्माण में अधिक होता है। मीठे नीम का उपयोग घर में सब्जी और व्यंजनों को तैयार करने में किया जाता है। आइए हम आपको कड़वे नीम से होने वाले फायदे बताते हैं।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी से तुरंत चाहिए राहत तो घर में करें यह काम।

नीम का तेल -

नीम का तेल बालों की स्केल्प पर लगाने से आपको बालों में हो रहे इंफेक्शन से मुक्ति मिलेगी। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - धूल मिट्टी की एलर्जी से हो गए हैं परेशान, तो ऐसे करें अपना बचाव।

नीम के पत्तों का धुंआ-

नीम के पत्तों का धुंआ करने से मच्छरों की तादाद कम हो जाती है। मच्छर कम होने से आपको भी मच्छरों से संबंधित बीमारियां नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें - सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है घी, इस तरह करें उपयोग।

त्वचा में निखार -

त्वचा से संबंधित समस्या से निजात पाने के लिए आप पानी में दो बूंद नीम का पानी मिलाकर नहाए। इसी के साथ आप नीम के पत्ते भी पानी में डालकर उबालकर नहा सकते हैं। नीम का पानी तैयार करने के लिए आप आधा लीटर पानी में 50 ग्राम पत्तियों को डालकर खूब उबालें और जब अच्छे से उबल जाए, तो आप इसे छानकर एक बोतल में भर लें। फिर इसका उपयोग नहाते समय करें।

चेहरे की चमक-

नीम के पत्तों का आप पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसका रोजाना उपयोग करने से आपके चेहरे में चमक आएगी।

मंजन करें -

नीम के रस में सेंधा नमक मिलाकर मंजन करने से दांतों का दर्द और दातों से संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है। पायरिया में भी आराम मिलेगा।

भूख बढ़ेगी-

अगर आपको भूख नहीं लगती है या खाने की इच्छा नहीं होती है। तो आप नीम की कोमल पत्तियों को घी में सेक कर खाएं। इससे भूख खुल जाएगी और बदहजमी की समस्या भी दूर होगी।

जख्म भरेगा -

घाव को भरने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें थोड़ा कपूर मिलाकर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल