30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Acidity :- एसिडिटी से तुरंत चाहिए राहत तो घर में करें यह काम

Acidity :- पेट में एसिडिटी की समस्या होने से व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसिडिटी के कारण कई बार सीने में भी दर्द होता है। इससे व्यक्ति चिंतित हो जाता है। इसलिए आप एसिडिटी हो तो उसका तुरंत निदान करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Jul 2021, 1:27 PM IST

शरीर में एसिडिटी विभिन्न कारणों से होती है।एसिडिटी होने से काफी परेशानी हो जाती है। क्योंकि कई बार सीने में भी दर्द होता है। जो चिंतित और परेशान कर देता है। इसलिए जरूरी है कि एसिडिटी होने पर आप कुछ घरेलू उपाय करें।

यह भी पढ़ें - सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है घी।

ठंडा दूध लें -

एसिडिटी को तुरंत कम करने के लिए आप ठंडा दूध पीएं। इसके लिए आप एक गिलास ठंडा दूध बिना शक्कर मिलायेे पी लेे।

यह भी पढ़ें - कब्ज की समस्या से राहत पाना है, तो करें यह उपाय।

गुड़ खाएं -

पेट में गर्मी होने पर आप थोड़ा गुड़ खा लें। गुड़ खाते ही आपको एसिडिटी से राहत मिलने लगेगी। लेकिन इसके बाद तुरंत एक गिलास ताजा पानी जरूर पी लें। गुड़ खाकर एक गिलास पानी पीने से आपको तुरंत ठंडक मिलेगी और एसिडिटी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - घुटने ओर कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो यह करें उपाय।

जीरा और अजवाइन का सेवन करें -

अगर आपको एसिडिटी हो रही है। तो आप एक चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर इसे तवे पर भून लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर शक्कर के साथ खाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

आंवला और नमक का सेवन करें -

एसिडिटी से बचने के लिए आप आंवला ओर काले नमक का सेवन कर सकते हैं। यदि आपके घर में आंवला नहीं है और आंवला कैंडी भी हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको चंद मिनटों में आराम मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।