29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lungs : फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स

Lungs : फेफड़े हमारे शरीर की जान होते हैं। अगर वह स्वस्थ रहेंगे, तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हमें अपने फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स अपनाने होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Jul 2021, 8:15 PM IST

Lungs

Lungs

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए हमें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि Lungs ही हमारे शरीर को ऑक्सीजन की सप्लाई करते हैं।फेफड़े मजबूत रहेंगे तो निश्चित ही हमारे शरीर को पर्याप्त और शुध्द ऑक्सीजन मिलेगी। इसलिए जरूरी है कि आप इन बातों पर विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें -

हल्की एक्सरसाइज करें-

फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए हमें एक्सरसाइज करना चाहिए। अगर आप अधिक समय नहीं कर सकते तो कम से कम आधे घंटे जरूर एक्सरसाइज करें। इसी के साथ आप तेज चलना, दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना आदि भी कर सकते हैं। इससे फेफड़ों की एक्सरसाइज होती है और उनमें सुधार आता है।

यह भी पढ़ें -

गहरी सांस लें -

गहरी सांस लेने से हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं। अस्थमा के रोगियों को गहरी सांस लेना चाहिए। इससे उन्हें सांस लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -

पौष्टिक आहार लें-

हमें अपने शरीर और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए गहरी सांस लेना चाहिए। जिसमें प्रोटीन, विटामिन सभी हो। जिससे हमारी मांसपेशियां मजबूत होगी। श्वसन तंत्र स्ट्रांग होगा और फेफड़ों की भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -

भरपूर पीए पानी -

शरीर को स्वस्थ रखने और फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है।इससे हमारे शरीर को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

प्रदूषण से बचें -

जिन लोगों को सांस से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी हो। उन्हें प्रदूषण से विशेष रूप से बचना चाहिए। एलर्जी वाले लोगों को भी धूल, धुएं आदि से बचना चाहिए। अगर आपके फेफड़े मजबूत है। तो आप भी प्रदूषण वाली जगह पर नहीं जाएं। अगर मजबूरी में जाना ही पड़े तो बिना मास्क लगाए नहीं जाये।

वजन कंट्रोल करें -

फेंफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप वजन को कंट्रोल करें। क्योंकि अगर आपका मोटापा बढ़ता है। तो फेंफडे सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आपका वजन कंट्रोल में रहे।

स्मोकिंग और शराब से बनाए दूरी-

फेफड़ों को हमेशा मजबूत रखने के लिए स्मोकिंग नहीं करना चाहिए। शराब से दूरी बना कर रखना चाहिए। अगर आप बीड़ी सिगरेट पीते हैं, तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं। तो इसे तुरंत छोड़ दें ।क्योंकि यह आपके फेफड़ों के लिए बहुत नुकसानदायक है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।