
नई दिल्ली। मकड़ी के काटने पर त्वचा में कुछ अलग से दुष्प्रभाव जैसे खुजली होना,चक्कते पड़ जाना,स्किन लाल हो जाना जिसमें कभी-कभी दर्द और सूजन देखने को मिलते हैं। इसमें आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आमतौर पर मकड़ी का काटना खतरनाक नहीं होता और यह अपने आप ठीक भी हो जाता है। लेकिन कभी-कभी उनके काटने से स्किन लाल हो जाती है और हल्का सा दर्द रहता है। ऐसी स्थिति में आप कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमा कर जल्दी ठीक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें - जहरीली मकड़ी काटने पर क्या करें
आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
1. हल्दी- हल्दी बहुत ही फायदेमंद होती है। किसी भी प्रकार की चोट को हल्दी जल्द से जल्द ठीक कर देती है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल एलीमेंट्स होते हैं, जो कि सूजन और दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। यदि आपको मकड़ी काट लेती है तो हल्दी का प्रयोग करके आप ठीक हो सकते हैं।
2. बर्फ- मकड़ी के काटने पर बर्फ का यूज़ भी किया जा सकता है। प्रभावित जगह में सबसे पहले उसको अच्छे से गुनगुने पानी और साबुन से धो लें इसके बाद बर्फ लगाएं। कम से कम 5 से 10 मिनट तक बर्फ को लगाए रखें। यह सूजन को कम कर देगा और दर्द से भी आराम मिलेगा।
3 .बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा के फायदे तो आप सब लोग जानते हैं। खाने में टेस्ट को बढ़ाने से लेकर सेहत और सौंदर्य में भी इसका यूज़ करते हैं। मकड़ी के काटने पर बेकिंग सोडा में लगभग 3 -4 स्पून पानी मिला लें और इसके पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगा लें कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
4.एक्टिवेटिड चारकोल- चारकोल हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को निकाल देता है। प्रभावित जगह पर चारकोल का पेस्ट लगाएं और 1 घंटे बाद उसको हटा दें। यह त्वचा में पड़े हुए छालों को ठीक कर देता है।
5. लैवेंडर आयल- मकड़ी के काटने पर नारियल के तेल के साथ लैवेंडर आयल को मिलाकर लगाने से ये दर्द को ठीक कर देता है। साथ ही साथ सूजन में भी आराम मिलता है।
6. एलोवेरा-एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सूजन और दर्द को कम कर देता है। एलोवेरा में एक भी नुकसानदायक चीज़ नहीं होती है इसलिए आप प्रभावित क्षेत्र में कई बार लगा सकते हैं।
7. पत्ता गोभी- यदि आप कच्चे पत्ता गोभी को पीसकर प्रभावित जगह में लगा लें और 3 -4 घंटों के लिये छोड़ दें तो आपको दर्द में जल्द से जल्द आराम मिल जायगा। क्यूंकि इसमें विषाक्त पदार्थों को हटाकर संक्रमण का उपचार करने जैसे तत्त्व मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें - वाराणसी में देखी गईं, विषैली मकड़ियां