
Essential Tremor Symptoms: चाय का कप पकड़ते वक्त हाथ अचानक कांपने लगना, लिखते समय उंगलियां थिरकने लगना या पानी का गिलास उठाते ही पानी छलक जाना, क्या आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है? अक्सर जब किसी के हाथ कांपते हैं, तो लोग कह देते हैं कि कमजोरी आ गई होगी या चाय-कॉफी ज्यादा पीते हो इसलिए हो रहा है। लेकिन अगर यह समस्या आपके साथ रोज-रोज हो रही है, तो इसे सिर्फ कमजोरी मानकर नजरअंदाज न करें। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के मुताबिक, यह एसेंशियल ट्रेमर (Essential Tremor) नाम की बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए समझते हैं कि यह समस्या क्या है, इसके लक्षण कैसे होते हैं और यह क्यों होती है।
जोहन्स हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, यह नसों से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का कोई हिस्सा (खासकर हाथ) अपने आप कांपने लगता है। इस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं रहता। कई लोग इसे पार्किंसंस (Parkinson's) बीमारी समझकर डर जाते हैं, लेकिन मेयो क्लिनिक के अनुसार यह पार्किंसंस से अलग है। पार्किंसंस में जब हाथ आराम की हालत में (गोद में) रखे होते हैं तब भी कांपते हैं, जबकि Essential Tremor में जब आप हाथ से कोई काम करने की कोशिश करते हैं, तब कांपते हैं।
मेयो क्लिनिक का कहना है कि यह बीमारी क्यों होती है, इसकी सटीक वजह तो पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन इसके पीछे 2 मुख्य कारण देखे जाते हैं, लगभग आधे मामलों में यह बीमारी परिवार से मिलती है। अगर आपके माता-पिता या दादा-दादी में से किसी को यह समस्या थी, तो आपको भी होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 40 साल की उम्र के बाद इसके होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
अगर आपको यह समस्या हल्की महसूस होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव करके आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।