स्वास्थ्य

Excessive Thirst Causes : इन 3 बीमारियों का कारण हो सकता है पानी पीने के बाद भी प्यास लगना

जब किसी इंसान को पानी पीने के बाद भी फिर से पानी ​पीने (Excessive Thirst Causes ) का मन करता है तो वह इसे नजरअंदाज कर देता है लेकिन आपके साथ ऐसा बार बार हो रहा है तो उसके ये 3 कारण हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 1:56 PM IST
Excessive Thirst Causes
Excessive Thirst Causes

Excessive Thirst Causes : यदि आपको बार-बार प्यास लगती है और हाइड्रेशन की कमी महसूस होती है, तो यह सामान्य स्थिति नहीं है। यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, प्यास लगना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो यह आपके शरीर में किसी प्रकार की असामान्यता का संकेत हो सकता है।

क्यों लगती है बार बार प्यास : Why do you feel thirsty all the time

Excessive Thirst Causes : पॉलीडिप्सिया के कारण

पानी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्यास लगना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यदि बार-बार प्यास लगती है, तो यह पॉलीडिप्सिया (Polydipsia) की स्थिति हो सकती है। इस स्थिति में, प्यास कई दिनों, हफ्तों या महीनों तक लगातार बनी रह सकती है। इसमें पानी पीने के बावजूद प्यास का शांत होना संभव नहीं होता।

Excessive Thirst Causes : हाइपोकैलिमिया के कारण

जब रक्त में पोटैशियम का स्तर सामान्य से कम हो जाता है, तो इसे हाइपोकैलिमिया कहा जाता है। इस स्थिति में मरीजों को बार-बार प्यास लगती है। उल्टी, दस्त, और कुछ दवाओं के सेवन से पोटैशियम का स्तर प्रभावित हो सकता है। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो प्यास की भावना और भी बढ़ सकती है।

Excessive Thirst Causes :डायबिटीज इन्सिपिडस के कारण

डायबिटीज इन्सिपिडस एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को लगातार प्यास लगती रहती है। पानी पीने के बावजूद भी प्यास की भावना कम नहीं होती। इस रोग में किडनी, संबंधित ग्रंथियों और हार्मोनों पर असर पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में यूरीन का उत्पादन होता है। यही कारण है कि बार-बार प्यास लगने की समस्या उत्पन्न होती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Nov 2024, 1:56 PM IST
Published on: