स्वास्थ्य

Eye Makeup Safety: रोज आईलाइनर और मस्कारा लगाना पड़ सकता है भारी! डॉक्टर ने बताए 7 सेफ्टी टिप्स

Eye Makeup Safety: आई मेकअप करते समय छोटी-सी गलती भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट से जानिए काजल, मस्कारा और आईलाइनर इस्तेमाल करते समय कौन-सी सावधानियां जरूरी हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
Eye Makeup Safety (photo- gemini ai)

Eye Makeup Safety: अच्छा मेकअप लुक तभी पूरा माना जाता है जब आंखों का मेकअप सही तरीके से किया जाए। कई बार हल्का सा काजल, मस्कारा या आईशैडो भी पूरे लुक को बदल देता है। कभी स्मोकी आई मेकअप, तो कभी हल्का और नेचुरल आई मेकअप काफी ट्रेंड में रहता है। कई सेलिब्रिटीज जैसे Deepika Padukone, Hailey Bieber, Bella Hadid और Zara Larsson के मेकअप लुक्स भी लोगों को काफी इंस्पायर करते हैं।

लेकिन आंखों का मेकअप करते समय एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है आंखों की सेहत। क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। आंखों के डॉक्टर Suvira Jain के अनुसार अगर आंखों में खुजली, जलन, पानी आना या लालपन जैसी समस्या हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह ड्राई आई या किसी इन्फेक्शन का संकेत भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Heart Disease in Women: थकान और पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं महिलाओं में इस्केमिक हार्ट डिजीज के संकेत

मेकअप प्रोडक्ट्स को ध्यान से चुनें

आई मेकअप खरीदते समय हमेशा ब्रांड और क्वालिटी का ध्यान रखें। पैकेट पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें। अगर कोई प्रोडक्ट बदबूदार लग रहा हो, सूख गया हो या उसमें गांठें बन गई हों, तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

मेकअप लगाने से पहले हाथ और चेहरा अच्छी तरह धोना जरूरी है। साथ ही ब्रश और ऐप्लिकेटर को भी समय-समय पर साफ करना चाहिए। अपने मेकअप ब्रश या आई मेकअप प्रोडक्ट किसी और के साथ शेयर करना सही नहीं होता, क्योंकि इससे बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

वॉटरलाइन पर मेकअप लगाने से बचें

डॉक्टरों के मुताबिक आंखों की वॉटरलाइन पर काजल या आईलाइनर लगाना सही नहीं माना जाता। इससे आंखों की ग्रंथियां ब्लॉक हो सकती हैं, जो आंसुओं के लिए जरूरी तेल बनाती हैं। इससे ड्राई आई की समस्या हो सकती है। खासकर जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें ज्यादा सावधान रहना चाहिए।

ग्लिटर और कुछ काजल प्रोडक्ट्स से सावधान

ग्लिटर वाले आईशैडो या चमकदार प्रोडक्ट्स में छोटे-छोटे कण होते हैं, जो आंखों में जाकर जलन पैदा कर सकते हैं। कुछ काजल या सुरमा में लेड (सीसा) भी पाया जा सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए हमेशा सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट ही चुनें।

सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं

कई लोग थकान के कारण रात में मेकअप हटाए बिना ही सो जाते हैं, लेकिन यह आदत आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे पलकों में सूजन या इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सोने से पहले हल्के मेकअप रिमूवर से आई मेकअप जरूर साफ करें। डॉक्टरों की सलाह है कि हफ्ते में कम से कम एक दिन आंखों को मेकअप से आराम देना चाहिए। अगर आंखों में लगातार दर्द, लालपन, पानी आना या धुंधला दिखना जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें

Mojtaba Khamenei Erectile Dysfunction: खामेनेई के बेटे की मेडिकल रिपोर्ट लीक, मर्दों वाली इस बीमारी के होने का दावा!

Published on:
09 Mar 2026 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर