स्वास्थ्य

Face Moles: चेहरे पर कई सारे तिल हैं? सावधान! आपको हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Face Moles: चेहरे पर नए तिल क्यों बनते हैं? अचानक तिल बढ़ना विटामिन की कमी, हार्मोनल बदलाव या धूप का असर हो सकता है। जानें कारण, कमी और हटाने का तरीका।

2 min read
Dec 11, 2025
Face Moles (photo- freepik)

Face Moles: चेहरे पर तिल को कई लोग खूबसूरती की निशानी मानते हैं। खासकर अगर तिल होंठ, ठुड्डी या गाल पर हो तो लोग इसे लकी मार्क भी समझते हैं। लेकिन विज्ञान के अनुसार हर तिल खूबसूरती या भाग्य का संकेत नहीं होता। कई बार अचानक चेहरे पर तिलों का बढ़ना शरीर के अंदर चल रहे बदलावों या किसी कमी की ओर भी इशारा करता है। इसलिए तिलों को हल्के में लेना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें

Tattoo Health Risks: टैटू प्रेमियों सावधान! इंक से हो सकती है ये बीमारी, नई स्टडी में खुलासा!

चेहरे पर अचानक तिल होने का मतलब ( Chehre Par Til Kyu Hote Hain)

वैज्ञानिकों के अनुसार तिल तब बनते हैं जब हमारी त्वचा में मौजूद मेलानोसाइट नाम की कोशिकाएं एक जगह इकट्ठी हो जाती हैं। मेलानोसाइट वही कोशिकाएं हैं जो त्वचा का रंग तय करती हैं। जब इनका एक जगह जमा होना बढ़ता है, तो उस स्थान पर तिल बन जाता है।

तिल बनने की प्रमुख वजहें

धूप में ज्यादा रहना (Sun Exposure)- सूरज की तेज UV किरणें मेलानोसाइट कोशिकाओं को सक्रिय कर देती हैं। इससे नई कोशिकाएं तेजी से बनती हैं और तिल बनने लगते हैं।

हार्मोनल बदलाव- युवावस्था, गर्भावस्था, या 30-40 की उम्र में हार्मोन्स के बदलने से कई लोगों में नए तिल दिखाई देते हैं।

उम्र के साथ बदलाव- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, स्किन पर पिगमेंटेशन बदलता है, जिससे तिल बढ़ सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर एक या दो नए तिल बनते हैं, तो यह सामान्य है। लेकिन अचानक लगातार तिल बन रहे हैं, तो यह शरीर का संकेत हो सकता है कि कुछ बदल रहा है।

तिल किसकी कमी से होते हैं? ( Which Deficiency Causes Moles)

कुछ रिसर्च के अनुसार विटामिन B12 की कमी भी तिल बढ़ने की एक वजह हो सकती है। विटामिन B12 हमारे शरीर में कोशिकाओं को नियंत्रित रखता है। जब इसकी कमी होती है, तो मेलानोसाइट कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। यही वजह है कि B12 की कमी वाले लोगों के चेहरे या शरीर पर नए तिल दिखने लगते हैं। अगर आपके तिल लगातार बढ़ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन की कमी हो रही हो। ऐसी स्थिति में ब्लड टेस्ट करवाकर B12 का स्तर जरूर जांचें।

चेहरे से तिल हटाने के तरीके (How To Get Rid Of Face Moles)

तिल हमेशा हानिकारक नहीं होते, लेकिन अगर वे चेहरे की सुंदरता पर असर डाल रहे हों या लगातार नए तिल बन रहे हों, तो इन उपायों पर ध्यान दें:

विटामिन से भरपूर आहार

आप विटामिन से भरपूर दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट ले सकते हैं। इनसे B12 और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

घर पर आसान उपाय (Home Remedies)

नींबू का रस: हल्का एक्सफोलिएशन करता है।

एलोवेरा जेल: त्वचा को शांत करता है और पिगमेंटेशन कम करता है।

लहसुन पेस्ट: पुराने समय से इस्तेमाल होता है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर सावधानी से लगाएं।

डॉक्टर से सलाह

अगर कोई तिल अचानक बड़ा हो जाए, रंग बदल ले, किनारे असमान हों या खून निकले, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ को दिखाएं।

ये भी पढ़ें

Skin Cancer : त्वचा का कैंसर या साधारण दाग? ये 5 चेतावनी संकेत नजरअंदाज न करें

Published on:
11 Dec 2025 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर