स्वास्थ्य

Skin Care : स्किन की समस्याओं से निपटने के लिए अपनाएं यह तरीके

Skin Care : त्वचा से संबंधित समस्याओं से लड़ने के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा समय देना होगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 12:26 PM IST
Skin Care
Skin Care

वैसे तो त्वचा को निखारने के लिए लड़कियां और महिलाएं कई उपाय करती हैं। लेकिन कई बार बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बावजूद भी कोई नतीजा नहीं निकलता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय से अपनी त्वचा को निखारने के साथ त्वचा पर होने वाली समस्या से भी निजात पा सकते हैं।

अव्यवस्थित खानपान, प्रदूषण, अनिद्रा आदि कारणों से हमारी त्वचा प्रभावित हो जाती है। त्वचा को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए यह घरेलू उपाय कर सकते हैं। जिससे त्वचा पर होने वाले कील मुंहासे और कोई समस्या भी नहीं होगी।

चंदन का उपयोग -

चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।क्योंकि यह ठंडक भरा होता है। इसका पाउडर से फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं। जो चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा। उसके लिए आप चंदन का पाउडर में बेसन, चुटकी भर हल्दी, एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें।

एलोवेरा -

एलोवेरा त्वचा की समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। यह आपकी त्वचा को जमकर ग्लो प्रदान करता है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे तक रहने दें। उसके बाद चेहरा धो लें।

नीम का उपयोग करें -

नीम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीम औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण कई चीजों में उपयोग होता है। आप इसके पत्तों का पेस्ट बनाएं और उसमें गुलाब जल मिला लें और फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें फिर चेहरा धो लें।

हल्दी का उपयोग करें -

हल्दी का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप हल्दी में थोड़ा बेसन, एलोवेरा जेल और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और त्वचा से संबंधित रोगों से लड़ने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: