29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss : वजन घटाने के लिए रोजाना करें यह काम, तुरंत दिखेगा असर

Weight Loss - वजन कम करने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। अगर यह आसान टिप्स आप अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं। तो निश्चित ही आपका वजन बहुत जल्दी कम होने लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Jul 2021, 12:33 PM IST

WEIGHT LOSS

WEIGHT LOSS

खान-पान में लापरवाही और भागदौड़ भरी जिंदगी में समय के अभाव के कारण व्यक्ति Obesity का शिकार हो जाता है। इससे लोगों का वजन दिन-ब-दिन बढ़ने लगता है। क्योंकि परिश्रम की कमी रहती है। लोग चाह कर भी अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं। तो कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर मोटापे से निजात पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है घी, इस तरह करें सेवन।

मीठा नहीं खाएं -

वजन कम करने के लिए सबसे बेहतरीन उपाय मीठा नहीं खाना है। अगर आप मीठा छोड़ नहीं सकते तो उससे बहुत कम कर दें। क्योंकि मीठा खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। इस कारण आप मिठाई, चॉकलेट शक्कर आदि से दूर रहें। इससे आपका वजन दिन-ब-दिन कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें - कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें यह काम।

प्रोटीन युक्त पदार्थ खाएं -

वजन कम करने के लिए आपको प्रोटीन बेहतर मात्रा में लेना चाहिए। इसके लिए आप डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, दही, दालें, राजमा आदि खाना चाहिए। इससे भूख कम लगती है और आप अतिरिक्त खाने की समस्या से बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें - खाली पेट लौकी का जूस पीने से सेहत को होते हैं कई अद्भुत फायदे।

ग्रीन टी लें -

अगर आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर है। तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन आप इसके लिए भी दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी जरूर पिए। जिससे आपका फेट तेजी से बर्न होगा और आप का वजन भी कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें - चर्म रोग से परेशान हो गए हैं तो घर में करें यह उपाय।

व्यायाम जरूर करें -

वजन कम करने के लिए और मोटापा नहीं बढ़ने देने के लिए आपको एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। आप सुबह नहीं तो शाम रोजाना कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। इसी के साथ रोजाना वाकिंग-जोगिंग करें। घर में सीढ़ियां चढ़े उतरे, इससे आपका फेट बर्न होने में मदद मिलेगी।

गर्म पानी पीएं -

पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा और आप का मोटापा कम होने लगेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।