स्वास्थ्य

Clean And Shiny Teeth :- दांतों को साफ और चमकदार बनाने अपनाएं यह तरीके..

Clean And Shiny Teeth :- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप ब्रश से लेकर दातुन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों की सफाई में कुछ बातों का ध्यान रखने से आपको दांतों से संबंधित समस्या से निजाम मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 2:53 PM IST
Teeth
Teeth

आपको अपने दांत साफ करने के लिए प्राचीन और आधुनिक दोनों तरीके अपनाने होंगे। इससे आपके दांत निरोगी हो सकते हैं। क्योंकि जब वे हमेशा साफ रहेंगे, तो उनमें कीड़े लगने की समस्या भी नहीं होगी। वैसे दांतों में अधिकतर समस्या कीड़े लगने के कारण ही होती है। इसी के साथ Teeth का पीलापन भी दूर हो जाएगा।

अधिकतर लोग सुबह तो ब्रश करते हैं। लेकिन रात को ब्रश नहीं करते हैं। जबकि रात को ब्रश करना अधिक जरूरी होता है। क्योंकि दिनभर में हम जो भी खाते पीते हैं। उसमें से कुछ हिस्सा या भोजन के कण Teeth में फस जाते हैं। जिससे दांतों में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप सुबह की तरह रात में भी ब्रश करेंगे तो आपके दांत साफ सुथरे रहेंगे।

नीम के दातुन से साफ करें दांत-

आप सुबह के समय अपने दांतों को साफ करने के लिए प्राचीन तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप नीम की टहनी को तोड़कर उससे दातुन करें। चूकि नीम में रोगों से लडऩे की शक्ति होती है। इस कारण यह आपके दांतों को साफ करने के साथ ही कीड़ों को दूर करने में मददगार साबित होगा।
जब दांत को साफ करने के लिए ब्रश और टूथपेस्ट नहीं चलते थे, तब लोग अपने दांतों को साफ रखने के लिए नीम, शीशम, आम और पीपल की टहनियों का उपयोग करते थे। यह टहनियां कड़वी होने के कारण दांतों और मसूड़ों की सफाई करते हुए मुहं की दुर्गंध को भी दूर करती है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नीम से दातुन करते हैं। क्योंकि ये टहनियां बैक्टीरियारोधी होती हैं।

इस तरह करें दातुन का उपयोग-

आप नीम के पेड़ से एक छोटी टहनी तोड़े, जो करीब अपनी ऊंगली से थोड़ी सी बड़ी होना चाहिए। अब इसे थोड़ी देर तक दांतों से चबाएं। जब टहनी की नोक पर हल्के से ब्रिसल निकलने लग जाएं। तो इसे ब्रश की तरह दांतों पर रगड़ें। जब धीरे-धीरे ये टहनी घिसने लगेगी तो स्वत: ही ब्रश जैसी हो जाएगी। इसे दांतों के अलावा जीभ पर भी रगड़ सकते हैं। दातुन को आप जितनी देर तक मुंह में रखेंगे उतना ही आपको फायदा होगा। ग्रामीण लोग एक-एक घंटे तक दातुन करते हैं। क्योंकि यह बहुत फायदेमंद होती है।

फेंसी टूथपेस्ट की जगह खरीदें हर्बल दंत मंजन

आप जब भी टूथपेस्ट लेने जाएं ऐसे टूथपेस्ट का चयन करें जो हर्बल हो, आजकल बाजार में रासायनिक मुक्त, पौधों से बने टूथपेस्ट मिलते हैं। जिनसे आपके दांतों को काफी फायदा होगा।

सही ढग़ से करें टूथब्रश-

कई लोग भागते दौड़ते ब्रश करते हैं। ऐेसे में आपके दांत भी ठीक से साफ नहीं हो पाते हैं। आप अपने दांतों को साफ रखने के लिए कम से कम दो मिनट तक अच्छे से ब्रश करें, इस दौरान ब्रश को सभी ओर घुमाएं, ताकि आपके दांत अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ हो जाएं। इसी के साथ ब्रश को भी समय समय पर बदलते रहे, ब्रश अच्छी किस्म का उपयोग करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत