28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलगम की समस्या दूर करना है तो घर में करें यह उपाय

बलगम की समस्या दूर करना है तो घर में करें यह उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 May 2021, 2:45 PM IST

बलगम की समस्या दूर करना है तो घर में करें यह उपाय

बलगम की समस्या दूर करना है तो घर में करें यह उपाय

गले में बलगम की समस्या को कफ भी कहा जाता है।यह समस्या होने से व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गले में जमा बलगम के कारण सांसो में दुर्गंध होती है। वैसे तो बलगम खकार के माध्यम से बाहर भी निकल जाता है। लेकिन जब यह सामान्य से अधिक बनने लगता है। तो गले और फेफड़ों में भी जमा होने लगता है। वैसे तो सामान्य कफ सफेद रंग का होता है। लेकिन जब यह समस्या बढ़ जाती है। तो यह हल्के पीले रंग का नजर आने लगता है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। ताकि बलगम की समस्या से निजात मिल सके।

जानकारी के अनुसार बलगम के कारण कई प्रकार की दिक्कतें होती है। लंबे समय तक बलगम के बने रहने से सांस लेने में कठिनाई भी होती है। कई बार साइनस के कारण सिर में बलगम भी जमा हो जाता है। ऐसे में आपको बलगम की समस्या को निजात पाना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको इसे दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

बलगम की समस्या को दूर करने के लिए आप एक छोटा चम्मच ताजा अदरक का रस, एक चम्मच शहद को लेकर दोनों को मिक्स कर लें और इसे सुबह-शाम लें। क्योंकि अदरक का रस बलगम को दूर करने में मदद करता है और शहद साइनस से बाहर निकालने में मदद करेगा। अदरक से आपको बलगम के साथ ही खांसी और जुकाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

बलगम की समस्या को दूर करने के लिए आप नीलगिरी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे पानी में डालकर आप स्टीम ले। क्योंकि इस भाप की गर्मी अटके हुए बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में मदद करती है। नीलगिरी का तेल बलगम को तोड़ने में आम भूमिका निभाता है और नीलगिरी के तेल में एंटीवायरस और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। जो ब्लॉकेज में सुधार करते हैं। इन उपायों के माध्यम से आप बलगम की समस्या से निजात पा सकते हैं।

वैसे तो यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए है। लेकिन आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या है। तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल