स्वास्थ्य

Rheumatoid Arthritis: रूमेटाइड अर्थराइटिस में सूजन और दर्द से राहत के लिए डाइट में जानें, क्या करें शामिल, क्या नहीं

Rheumatoid Arthritis: रूमेटाइड अर्थराइटिस, ये एक ऐसी बीमारी है जो कि क्रोनिक इन्फ्लामेट्री ऑटोइम्यून होती है, इस बीमारी का खतरा पहले बढ़ते उम्र के लोगों को अधिक रहता है, लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी इस बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए डाइट में कुछ बदलाव के जरिए इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
3 min read
• •
Updated: 6 May 2022, 12:31 PM IST
रूमेटाइड अर्थराइटिस में सूजन और दर्द से राहत के लिए डाइट में जानें, क्या करें शामिल, क्या नहीं
Foods to Help Beat Rheumatoid Arthritis Inflammation

Rheumatoid Arthritis: रूमेटाइड अर्थराइटिस ये क्रोनिक इन्फ्लामेट्री ऑटोइम्यून बीमारी होती है, इसके होने पर व्यक्ति को उठने बैठने, चाल-फेर करने में कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी के होने पर शरीर में दर्द के साथ सूजन की समस्या बढ़ जाती है, वहीं जो वजन के बढ़ने से परेशान रहते हैं उन्हें इस बीमारी का खतरा अधिक होता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस कि बीमारी को यदि समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाता है तो जॉइंट डैमेज होने कि संभावना दो गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए डाइट और लाइफस्टाइल में खासतौर पर अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है। जानिए कि इस बीमारी को यदि नियंत्रित करना चाहते हैं तो डाइट में कौन सी चीजों को शामिल करें वहीं कौन से फूड्स हैं जिनका सेवन कम करें।

जानिए रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर कौन से फ़ूड को शामिल करें

सब्जियां: रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों के लिए सब्जियों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इनमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इनका सेवन ज्यादा मात्रा में कर सकते हैं क्योंकि ये रूमेटाइड अर्थराइटिस कि समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आप डाइट में बीन्स, सरसों, लौकी, सेम, मेथी, पालक और आदि सारी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

फलों को कर सकते हैं डाइट में शामिल: रूमेटाइड अर्थराइटिस के पेशेंट्स के लिए फलों का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, गठिया के मरीजों को विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन करने कि अधिक आवश्य्कता होती है, इसलिए डाइट में संतरे को जरूर शामिल करें। वहीं आप केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी, अंगूर को भी शामिल कर सकते हैं। इनके रोजाना सेवन से अर्थराइटिस में होने वाली दर्द और सूजन की समस्या दूर हो जाती हैं, वहीं ये हड्डियों को भी मजबूत बना के रखते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट का करें रोजाना सेवन: डेयरी प्रोडक्ट का सेवन रूमेटाइड अर्थराइटिस के पेशेंट के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है, क्योंकि ये बीमारी ज्यादातर कैल्शियम कि कमी के कारण ही होती है। इसलिए आप रोजाना के डाइट में दूध, दही, पनीर, घी को शामिल कर सकते हैं। इनका रोजाना सेवन कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं।

जानिए रूमेटाइड अर्थराइटिस होने पर कौन से फूड्स को अवॉयड करें:

मैदा: जिन व्यक्तियों को रूमेटाइड अर्थराइटिस कि समस्या रहती है उन्हें मैदे से युक्त चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से सूजन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं मैदा से युक्त चीजें बेली फैट को भी बढ़ाता है। इसलिए इनका ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए।

ज्यादा मात्रा में ठंडी चीजें न खाएं: ज्यादा मात्रा में ठंडी चीजों के सेवन से रूमेटाइड अर्थराइटिस कि समस्या बढ़ सकती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में ठंडी चीजों के सेवन को अवॉयड करना चाहिए। कोशिश करें कि फ्रिज में रखा ठंडा खाना जैसे कि दूध, दही, छाछ का तुरंत सेवन न करें। क्योंकि ये समस्या कम करने के बजाय बढ़ा सकती हैं। इसलिए नार्मल तापमान में ही सेवन करें।

यह भी पढ़ें: नींद न आने के जैसी बीमारी से चाहते हैं छुटकारा तो इन मुद्राओं से मिल सकता है लाभ

प्रोटीन युक्त चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें: गठिया के पेशेंट को प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन युक्त चीज़ों का ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसानदेह हो सकता है, वहीं इससे सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है।


यह भी पढ़ें: खाना खाने के तुरंत बाद कभी ना करें ये गलतियां ,सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 May 2022, 12:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय