स्वास्थ्य

Health Tips: दिनभर थका महसूस करते हैं तो अनदेखा न करें ये लक्षण, कई गंभीर बीमारियों का हो सकता है ये संकेत

Health Tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर नींद और थकान का होना बहुत ही ज्यादा आम बात है, लेकिन हर समय थकान का महसूस होना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, वहीं ये कई सारी गंभीर समस्यायों के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए इन लक्षणों को आपको अनदेखा नहीं करना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2022, 1:36 PM IST
दिनभर थका महसूस करते हैं तो अनदेखा न करें ये लक्षण, हो सकती है कई गंभीर बीमारियों के संकेत
getting tired early may be the symptom of these diseases

Health Tips: शरीर में थकान कि समस्या होना बहुत ही ज्यादा आम बात है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि नींद कि कमी के कारण, डाइट रूटीन को सही से फॉलो न करने के कारण आदि। लेकिन यदि थकान कि समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो ऐसे में कई सारी गंभीर समस्यायों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। थकान होने पर न ही काम करने कि इच्छा होती है और हर समय आलस आता रहता है। वहीं ये कई सारी गंभीर बीमारियों का संकेत भी देती है। इसलिए जानिए कि यदि आपके बॉडी में थकान कि समस्या बनी रहती है तो इसके पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं और ये किन गंभीर बीमारियों के संकेत का कारण बन सकती है।

खून की कमी से हो सकती है थकान: बॉडी में लगातार थकान का बने रहना एनीमिया का कारण हो सकता है, एनेमिया की बीमारी होने पर व्यक्ति के शरीर में बहुत ही ज्यादा कमजोरी आ जाती है। वहीं बॉडी में एनर्जी कि कमी के साथ सिरदर्द, सांस फूलने जैसी अन्य समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए यदि थकान बनी रहती है तो जांच अवश्य करा लें।

डायबिटीज की बीमारी के कारण हो सकती है थकान
यदि आपके बॉडी में थकान बनी रहती है, तो इसका सबसे बड़ा कारण डायबिटीज की बीमारी भी हो सकती है। वहीं डायबिटीज होने के और संकेतों कि यदि बात करें तो थकान के साथ भूख न लगने कि समस्या, बार-बार यूरिन आना, गुस्से का बने रहना जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नींद न आने के जैसी बीमारी से चाहते हैं छुटकारा तो इन मुद्राओं से मिल सकता है लाभ

रूमटॉइड आर्थ्रराइटिस के कारण बॉडी में बनी रह सकती है थकान
थकान के पीछे का सबसे बड़ा कारण रूमटॉइड आर्थ्रराइटिस भी हो सकता है, इसके होने पर बॉडी में दर्द बना रहता है, वहीं टिश्यू डैमेज होने का खतरा भी अधिक रहता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जो थकान का सबसे बड़ा कारण बनती हैं।

यह भी पढ़ें: रूमेटाइड अर्थराइटिस में सूजन और दर्द से राहत के लिए डाइट में जानें, क्या करें शामिल, क्या नहीं

मानसिक तनाव के कारण हो सकती है थकान
जो व्यक्ति लगातार डिप्रेशन में रहता है, उसके सोंचने-समझने कि क्षमता धीरे-धीरे कम हो जाती है, ऐसे में वे पूरे दिन थका हुआ महसूस करता है। वहीं इससे नकारात्मक विचार भी मन में आते रहते हैं, जिससे कुछ भी नया करने कि इच्छा खत्म हो जाती है। मानसिक तनाव के साथ डिप्रेशन भी थकान का कारण बनती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 May 2022, 1:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय