स्वास्थ्य

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 फ्लू का प्रकोप,इन लोगों में संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा

H3N2 Flu: दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त H3N2 फ्लू तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 9:38 AM IST
H3N2 Flu,H3N2 Flu Symptoms,H3N2 Flu in Delhi,
Who is most affected by H3N2 flu|फोटो सोर्स – Freepik

H3N2 Flu: दिल्ली-एनसीआर में H3N2 फ्लू (H3N2 Infection in Delhi) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम और कमजोर होती इम्युनिटी के कारण संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यह वायरस कुछ खास वर्गों को अधिक प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।जानिए किन लोगों को रहना चाहिए सबसे ज्यादा सतर्क।

किन लोगों में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा?

मोटापे से ग्रस्त लोग


मोटापा शरीर के रेस्पिरेटरी सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डालता है और इम्यून सिस्टम की क्षमता को भी कम कर सकता है।

छोटे बच्चे (खासकर 5 साल से कम उम्र के)


छोटे बच्चों की इम्युनिटी पूरी तरह विकसित नहीं होती। इसी वजह से वे तेजी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।

बुजुर्ग (65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के)


उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है। ऐसे में वायरस से लड़ने की ताकत घट जाती है और फ्लू का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है।

गर्भवती महिलाएं


प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव और शरीर पर बढ़ता दबाव इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इस कारण फ्लू का रिस्क सामान्य से ज्यादा होता है।

क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे लोग


अस्थमा, सीओपीडी जैसी सांस की समस्याओं वाले, डायबिटीज के मरीज, दिल की बीमारी, किडनी या लिवर की समस्या वाले लोग वायरस से जल्दी प्रभावित होते हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग भी ज्यादा रिस्क में रहते हैं।

H3N2 Flu Symptoms: H3N2 संक्रमण के संकेतों को न करें नजरअंदाज

  • अचानक तेज बुखार का आना
  • लगातार खांसी और गले में खराश
  • नाक का बहना या बंद हो जाना
  • पूरे शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द और लंबे समय तक बनी रहने वाली थकान
  • बच्चों में उल्टी और दस्त भी देखने को मिल सकते हैं।
  • छींक आना और आंखों से पानी आना

रिकवरी में कितना समय लगता है?

H3N2 फ्लू से ठीक होने का समय हर व्यक्ति की उम्र और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। सामान्यत: 5 से 7 दिन में लक्षण काफी हद तक कम हो जाते हैं, लेकिन कई लोगों को 10 दिन तक खांसी और थकान जैसी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।


डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Sep 2025, 9:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट

World Polio Day 2026: डर की बीमारी से आशा की किरण तक, WHO से जानिए पोलियो के खिलाफ वैश्विक संघर्ष की कहानी