स्वास्थ्य

Hair Care at Night Tips: सोते वक्त बाल खोलकर सोते हैं या बांधकर? गलत तरीका हेयर फॉल बढ़ा रहा है! जानें सही तरीका

Hair Care at Night Tips: क्या रात में बाल खोलकर सोना चाहिए या बांधकर? लंबे और छोटे बालों के लिए कौन-सा तरीका सही है, एक्सपर्ट की राय जानें और सही नाइट हेयर केयर टिप्स सीखें।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2025, 3:34 PM IST
Hair Care at Night Tips
Hair Care at Night Tips (Photo- freepik)

Hair Care at Night Tips: ज्यादातर लोग दिन में तो बालों की देखभाल कर लेते हैं, लेकिन रात में सोते वक्त बालों को कैसे रखना है, इस पर ध्यान नहीं देते। कई लोग बस बिस्तर पर लेट जाते हैं और समझते हैं कि इससे बालों पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन सच तो यह है कि नींद के दौरान बालों पर गलत दबाव, रगड़ और नमी की कमी की वजह से हेयर फॉल, उलझन, फ्रिज और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

आचार्य श्री कौशिक महाराज जी बताते हैं कि सोते समय बाल खोलकर रखना है या बांधकर, ये आपके बालों के प्रकार और उनकी लंबाई पर निर्भर करता है। सही तरीका अपनाने से बालों की हेल्थ बेहतर रहती है और टूटने की समस्या भी काफी कम होती है।

बाल खोलकर सोएं या बांधकर?

अगर आपके बाल लंबे और घने हैं तो एक्सपर्ट का मानना है कि ढीली चोटी (Loose Braid) बनाकर सोना सबसे अच्छा तरीका है। इससे बाल उलझते नहीं, खिंचाव कम होता है। बाल टूटने की समस्या भी कम हो जाती है। छोटे बालों के लिए खुला छोड़कर सोना बिल्कुल ठीक माना जाता है। छोटे बाल ज्यादा उलझते नहीं, न ही उन पर ज्यादा दबाव पड़ता है

अगर बाल बांधकर सोना है, तो कौन-सा हेयरस्टाइल सही है?

बाल कभी भी टाइट बांधकर ना सोएं। इससे खोपड़ी पर खिंचाव पड़ता है, बाल कमजोर होते हैं और धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं। सबसे अच्छा विकल्प है ढीली चोटी। चाहें तो आप हल्की ढीली बन (Loose Bun) भी बना सकती हैं, जिससे सिर भारी नहीं लगता और बाल भी सेफ रहते हैं।

अगर बाल खोलकर सोना है, तो क्या करें

खासतौर पर छोटे बालों के लिए बाल खोलकर सोना बेहतर है, लेकिन फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सोने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें, ताकि रात में उलझाव न बने। सिल्क या सैटिन के तकिए का कवर इस्तेमाल करें, इससे घर्षण कम होता है और बाल फ्रिज़ी नहीं होते। बालों को एक दिशा में रखकर सोएं, ताकि बार-बार करवट बदलने पर खिंचाव न पड़े। जिन्हें रात में ज्यादा पसीना आता है, वे बालों को हल्का-सा बांधकर सोएं, इससे स्कैल्प फ्रेश रहती है।

रात में बालों की देखभाल कैसे करें? (Night Hair Care Tips)

सोने से पहले बालों को हमेशा कंघी करें। अगर बाल बहुत रूखे हैं तो हल्का सीरम या तेल लगा सकते हैं। कोशिश करें कि आपका तकिया सिल्क का हो, ताकि बाल टूटें नहीं। बालों को दिनभर बांधकर रखा हो तो सोने से पहले उन्हें ढीला कर दें। बहुत चिपचिपे हेयर प्रोडक्ट्स लगाकर बिल्कुल न सोएं, इससे डैंड्रफ बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Dec 2025, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?