7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Care Tips: बालों को स्मूद, शाइनी और हेल्दी बनाने का नेचुरल तरीका, घर पर कैसे करें हेयर केयर

Hair Care Tips: ब्यूटिशियन पूजा मिश्रा से जानें कैसे आप घर बैठे पा सकती हैं, लॉंग, शाइनी और हेल्दी हेयर..वो भी नेचुरल तरीके से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Jun 2024, 2:36 PM IST

hair care tips

Hair Care Tips : हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले, घने, लंबे और चमकदार रहें। लेकिन आजकल की लाइफ स्टाइल, खान-पान के कारण ऐसा होना मुश्किल बन पड़ा है। खास तौर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 में से 8 लोग खूबसूरत बालों के टूट कर झड़ने, असमय सफेद होने, रूखे और बेजान होने से परेशान होते हैं। स्किन और हेयर एक्सपर्ट बताते हैं कि राजधानी भोपाल का पानी बालों और स्किन के लिए बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं है। और अब बारिश के सीजन में बालों की ये परेशानी और भी बढ़ जाएगी। ब्यूटिशियन पूजा मिश्रा आपको बता रही हैं मानसून के सीजन में कैसे करें बालों की केयर।

देसी घी से दिखेगा चमत्कार

देसी घी बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। देसी घी में विटामिन ए, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये बालों के लिए न्‍यूट्रिशन की तरह काम करता है। पूजा मिश्रा आपको बता रही हैं कैसे कर सकते हैं बालों में देसी घी का इस्तेमाल, फिर चाहे सीजन कोई भी हो? लॉंग, शाइनी और हेल्दी हेयर के लिए आपको इन तीन तरीकों में से कोई भी एक तरीका नियमित रूप से फॉलो करना चाहिए 30 दिन में दिखने लगेगा असर...

ये भी पढे़ं : Datia Weather Alert : नौतपा के बाद भी तप रहे दिन और रात, पारा अब भी 43 डिग्री पार, अभी राहत नहीं

घी को किस तरह बालों में करें इस्‍तेमाल(How To Use Desi Ghee for Hair Care):

1. घी में मिला लें ये 2 चीजें फिर करें मसाज

एक कटोरी में 3 चम्‍मच घी लें। अब इसमें 2 चम्‍मच बादाम का तेल और 1 चम्‍मच नींबू का रस मिक्स कर लें। इसे मिलाएं और बालों के स्‍कैल्‍प से लगाते हुए पूरी लेंथ पर इसे लगाएं। 5 मिनट बालों की जड़ों पर मसाज करें। आधे घंटे बाद शैंपू से धो लें।

2. घी में मिला लें एलोवेरा जेल

एक कटोरी में 3 से 4 चम्‍मच एलोवेरा जेल रखें और इसमें 2 चम्‍मच घी डालकर फेंट लें। अब इसे अच्‍छी तरह बालों में लगाएं और आधे घंटे के बाद शैंपू से सिर धो लें। यह बालों को नरिश करेगा, मजबूत बनाएगा और डैंड्रफ दूर कर देगा।

3. गुनगुना करके लगाएं घी

सबसे पहले आप घी को गुनगुना कर लें। अब बालों को छोटे छोटे हिस्‍से में बाट कर जड़ों पर उंगलियों की मदद से घी लगाएं। जब बाल और जड़ों में ये अच्‍छी तरह लग जाए तो आप सिर में शावर कैप पहन लें। 20 मिनट के बाद बालों को माइल्‍ड शैंपू से धो लें। फिर देखें शुद्ध घी का कमाल। ऐसा करने से आपके बाल मुलायम बनेंगे और डैंड्रफ भी दूर होगी।

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में फिर टॉयलेट एक प्रेमकथा, दुल्हन मायके में, टॉयलेट बनवाने पंचायत के चक्कर काट रहा पति