रविवार को अवकाश होने तथा तापमान अधिक होने की वजह से सडक़ों पर अघोषित कर्फ्यू की स्थिति रही। शहर प्रमुख मार्गोँ जैसे सिविल लाइंस, ठंडी सड़क, किला चौक, टाउनहॉल, बड़ा बाजार, बिहारी जी मार्ग आदि स्थानों पर दोपहर के समय इक्का - दुक्का वाहन ही नजर आए। शाम तक सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।