
Hamstring Injury Symptoms: कई बार दौड़ते, कूदते या जिम में अचानक कोई भारी वर्कआउट करते समय हमारी जांघ के पिछले हिस्से में एक तेज झटका सा लगता है। ऐसा महसूस होता है जैसे पीछे की कोई नस खींच गई हो। लोग अक्सर इसे मामूली नस का चढ़ना समझकर बाम लगाकर छोड़ देते हैं। लेकिन जांघ के पीछे होने वाला यह अचानक दर्द और सूजन हैमस्ट्रिंग इंजरी (Hamstring Injury) हो सकती है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारी जांघ के पिछले हिस्से में तीन मांसपेशियों (मसल्स) का एक ग्रुप होता है, जिसे हैमस्ट्रिंग कहते हैं। जब इन मांसपेशियों पर अचानक बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है, तो ये खिंच जाती हैं। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक से जानते हैं कि यह क्या परेशानी है और इससे कैसे बचा जाए।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर अचानक ऐसी चोट लग जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाने से पहले घर पर R.I.C.E. तरीका अपनाना चाहिए;
1. Rest (आराम)- सबसे पहले चलना-फिरना बंद करें और पैर को पूरा आराम दें। दर्द में जबरदस्ती चलने की गलती न करें।
2. Ice (बर्फ की सिकाई)- दर्द और सूजन को कम करने के लिए हर दो-तीन घंटे में 15-20 मिनट के लिए बर्फ को कपड़े में लपेटकर चोट वाली जगह पर लगाएं। सीधे बर्फ स्किन पर न रगड़ें।
3. Compression (पट्टी बांधना)- सूजन को बढ़ने से रोकने के लिए जांघ पर एक साफ इलास्टिक वाली पट्टी (क्रेप बैंडेज) हल्की टाइट बांध लें। बहुत ज्यादा टाइट न बांधें जिससे खून का दौरा ही रुक जाए।
4. Elevation (पैर ऊपर रखना)- जब भी बैठें या लेटें, पैर के नीचे दो-तीन तकिए रख लें ताकि पैर दिल के लेवल से थोड़ा ऊपर रहे। इससे सूजन जल्दी उतरती है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।