स्वास्थ्य

Heal Your Gut: खराब गट हेल्थ से हो सकती है ये शारीरिक व मानसिक परेशानियां

Heal Your Gut: क्या आपको अक्सर पेट फूलना, गैस, कब्ज, डायरिया और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? क्या आपको इन परेशानियों के साथ- साथ स्ट्रेस और एंग्जायटी भी महसूस होती है? यदि आपका जवाब हां है तो हो सकता है आपका गट हेल्थ खराब है। एक खराब गट हेल्थ कई तरह की शारीरिक व मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है। इस आर्टिकल में जानिए क्या है वो परेशानियां जो एक खराब आंत स्वास्थ्य से हो सकती है :
3 min read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 10:57 AM IST
periods.jpg
Heal Your Gut, Heal Your Life: Impact of Gut Health on Physical, Mental Health

Heal Your Gut: हमारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट हेल्थ या आंत स्वास्थ्य की सही फंक्शनिंग हमारे पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। इसमें पेट, छोटी आंत (small intestine) और बड़ी आंत (long intestine) शामिल होती है। यह डाइजेशन, नुट्रिशन अब्सॉर्प्शन, इम्यून सिस्टम की फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। हमारा गट (आंत) अरबों माइक्रोऑर्गैनिस्मस जिन्हें गट माइक्रोबीटा कहते हैं, से बना है। यह हमारे आंत के स्वस्थ (gut health) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये लाभकारी बैक्टीरिया भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं, आवश्यक नुट्रिशन पैदा करते हैं, सूजन को नियंत्रित करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं। आंत का हेल्दी होना आवश्यक है क्योंकि यह डाइजेस्टिव प्रोब्लेम्स को रोकने में मदद करता है, नुट्रिएंट्स पैदा करता है, एक मजबूत इम्यून सिस्टम तैयार करता है, और मानसिक स्वास्थ्य और पूरी बॉडी को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, हमेशा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट और हाइड्रेशन के माध्यम से अपने पेट के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में जानिए एक खराब गट हेल्थ किस तरह की शारीरिक व मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है।


Digestive Problems: अक्सर पेट फूलना, गैस, कब्ज, डायरिया और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होना एक अनहेल्दी गट का संकेत हैं। आंत माइक्रोबायोटा में असंतुलन और पाचन एंजाइम उत्पादन में कमी सामान्य पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है, जिससे असुविधा और अनियमित बोवेल मूवमेंट्स (bowel movements) हो सकते है।

Weak Immune System: आंत हमारी इम्यून सिस्टम की फंक्शनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक खराब आंत स्वास्थ्य इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे हम इन्फेक्शन, एलर्जी और ऑटोइम्यून बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। गट बैक्टीरिया यानी आंत के जीवाणुओं का असंतुलन और लिकी गट (रिसी हुई आंत) सूजन को जन्म दे सकती है।


Systemic Inflammation: क्रोनिक इंफ्लमैशन, यानी सूजन, एक खराब आंत स्वास्थ्य का एक सामान्य परिणाम है। ये तब होती है जब हमारी आंत स्वस्थ नहीं होती है। इसका अर्थ है कि खराब चीजें जैसे टॉक्सिन्स, बिना पचे भोजन और हानिकारक बैक्टीरिया हमारे ब्लड में जा सकते हैं और हमारे शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। यह सूजन हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए, इन समस्याओं से बचने के लिए अपने पेट का ख्याल रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है।

Nutrition Deficiency: जब हमारी आंत स्वस्थ नहीं होती है, तो हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को लेने में परेशानी हो सकती है। इसका मतलब यह है कि अगर हम एक बैलेंस्ड डाइट भी लेते हैं, तब भी हमारे शरीर को सभी विटामिन, मिनरल्स और अन्य जरूरी नुट्रिशन नहीं मिल पाता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के साथ समस्याएं पैदा कर सकता है और हमारे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा नहीं होने का कारण बन सकता है।

Mental Health: आंत और मस्तिष्क के बीच एक मजबूत संबंध है, जिसे अक्सर गट-ब्रेन एक्सिस (gut-brain axis.) कहा जाता है। कई स्टडीज के अनुसार आंत के खराब स्वास्थ्य को स्ट्रेस, डिप्रेशन और मूड डिसऑर्डर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है। आंत माइक्रोबायोटा न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करता है और हमारे मेन्टल हेल्थ को प्रभावित करते हुए हमारे ब्रेन के साथ कम्युनिकेट करता है।

यह भी पढ़ें: यहां जानें कैसे मेथी पाचन, पीरियड पैन के दर्द में मदद करती है

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Jun 2023, 10:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत