स्वास्थ्य

Benefits of Curry Leaves: आइए जानते हैं करी के पत्ते के फायदे, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है

Benefits of Curry Leaves: करी के पत्ते खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि करी पत्ते के अंदर कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा को पोषण मिलने के साथ-साथ आपकी शरीर अंदर से भी फिट रहता है। करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर लेवल को कम करने वाला गुण पाया जाता है।  
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 11:05 AM IST
Benefits of Curry Leaves: आइए जानते हैं करी के पत्ते के फायदे, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है
Health benefits of eating curry leaves

नई दिल्ली। Benefits of Curry Leaves: करी के पत्ते खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जो कई सारी बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है। करी पत्ता खाने के स्वाद और खूशबू दोनों को ही बढ़ा देता है। लेकिन करी पत्ता खाने के स्वाद के अलावा सेहत को भी स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करता है। करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक, एंटी-ओक्सिडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही यह पता है कि करी पत्ते में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। डायबिटीज रोगियों के अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें भी करी पत्ता डाइट में शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते हैं करी पत्ता खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

करी के पत्ते के फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद :

करी पत्ते के अंदर ऐसे तत्व भी होते हैं, जो आपके शरीर से बैड कोलेस्टेरोल को बाहर निकालकर शरीर में कोलेस्टेरोल के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं। जर्नल ऑफ चाइनीज मेडिसीन में प्रकाशित रिसर्च में यह बात सामने आई है कि करी पत्ताें के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसकी वजह से आपका रक्तचाप को नियंत्रित होता है, और आप दिल की बीमारी के खतरे से बचे रहते हैं।

2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :

करी पत्ता बेनिफिट्स की बात करें तो इसका इस्तेमाल डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। बताया जाता है कि करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर लेवल को कम करने वाला गुण पाया जाता है। यह गुण शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में सहायक साबित होता है। इस कारण ऐसा कहा जा सकता है कि करी पत्ता के लाभ डायबिटीज जैसे जोखिमों को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

3. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

इसके लिए 0 से 20 करी पत्ता लेकर पानी में उबाल लें। कुछ मिनट बाद पानी को छान लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस डाल लें। वजन तेजी से कम होने लगेगा।

4. एनीमिया के लिए फायदेमंद :

एनीमिया रोग यानि खून की कमी के इलाज में 2 सबसे जरुरी चीजें आयरन और फोलिक एसिड दोनों ही करी पत्ता में पाए जाते हैं। इसलिए एनीमिया के मरीज को करी पत्ता का भरपूर सेवन करना चाहिए। इसके लिए करी पत्ता के दो-तीन पत्ते सुबह एक खजूर से साथ खाइए, फायदा होगा।

5. आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद :

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन्स पाई जाती हैं जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। इसलिए रोजाना करी पत्ता का सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Dec 2021, 11:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत