स्वास्थ्य

Jaggery And Black Pepper Benefits: सर्दियों में गुड़ के साथ खाएं थोड़ी सी काली मिर्च जिससे आपकी बीमारियां दूर हो जाएंगी

Jaggery And Black Pepper Benefits: सर्दियों में गुड़ और काली मिर्च खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। गुड़ और काली मिर्च से सर्दियों में होने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। काली मिर्च और गुड़ आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में असरदार हो सकता है। गुड़ और काली मिर्च का सेवन डाइजेशन को भी बेहतर करता है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2021, 1:30 PM IST
Jaggery And Black Pepper Benefits: सर्दियों में गुड़ के साथ खाएं थोड़ी सी काली मिर्च जिससे आपकी बीमारियां दूर हो जाएंगी
Health benefits of eating jaggery and black pepper in winter

नई दिल्ली। Jaggery And Black Pepper Benefits: सर्दियों में गुड़ और काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जो आपको कई तरह के बीमारियों से बचाता है। गुड़ और काली मिर्च से सर्दियों में होने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। गुड़ और काली मिर्च दोनों की तासीर गर्म होती है। इन दोनों का मिश्रण शरीर में गर्मी लाता है। इससे सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और नियमित रूप से गुड़ और काली मिर्च के सेवन से आप कई तरह के इंफेक्शन से बचेंगे। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं गुड और काली मिर्च एक साथ खाने से स्वास्थ्य को किस तरह की फायदा मिलती हैं।

गुड और काली मिर्च खाने के फायदे

सर्दी-जुकाम को करे दूर :

काली मिर्च और गुड़ का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसका एक साथ सेवन करने के लिए 1 कटोरी दही लें। इसमें छोटा सा गुड़ का टुकड़ा और 1 चुटकी काली मिर्च डालें। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है।

डाइजेशन बेहतर होगा :

गुड़ और काली मिर्च का सेवन डाइजेशन को भी बेहतर करता है। इससे आपको भूख भी लगेगी। एक चम्मच गुड़ में आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और इसे नियमित रूप से खाएं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

जोड़ों के दर्द में दिलाए राहत :

आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ और काली मिर्च का एक साथ सेवन करने से आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। बता दें कि काली मिर्च में पैपेराइन नामक तत्व पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द के साथ-साथ अन्य परेशानियों को दूर करने में सहायक है। इसके अलावा गुड़ में भरपूर रूप से आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में गुड़ और काली मिर्च का मिश्रण आपके जोड़ों के दर्द के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कमर दर्द में राहत :

कमर दर्द की समस्या में भी गुड़ और काली मिर्च का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चुटकी काली मिर्च और 1 चम्मच गुड़ का पाउडर डालकर अच्छे से उबालें और इस चाय की तरह पिएं। इससे कमर दर्द में आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 Nov 2021, 1:30 PM IST
Published on: