स्वास्थ्य

Benefits of Sago: जानिए साबूदाने खाने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है

Benefits of Sago: साबूदाना में विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं। साबूदाना खाने के कई ऐसे लाभ हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं। साबूदाने में प्रोटीन मौजूद होता है, जो हमारी मांसपेशियों को थकने से रोकने में मदद करता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट भी हमें ऊर्जा देने का काम करता है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2021, 7:04 PM IST
Benefits of Sago: जानिए साबूदाने खाने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है
health benefits of eating sago sabudana khaane ke swasthya laabh

नई दिल्ली। Benefits of Sago: सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला छोटे आकार क साबूदान व्रत-उपवास में प्रमुख रूप से खाया जाता है। साबूदाना खाने के कई ऐसे लाभ हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं। साबूदाना कई न्यूट्रिशन से भरपूर एक बैलेंस डाइट है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स जैसी चीजें शामिल हैं, जो एक स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहद जरूरी मानी जाती हैं। इसमें संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रोल और सोडियम बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। यह प्रोटीन और आहार फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो ज्‍यादा होती है लेकिन फैट कम पाया जाता है। साबूदाना में काफी ऊर्जा होती है, जो आपको बहुत देर तक एक्टिव रखती है। इसलिए नाश्ते में इसका सेवन करना काफी अच्छा है। आज हम आपको बताएंगे साबूदाना खाने के फायदे के बारे में।

साबूदाने खाने के फायदे

हड्डियों के लिए :

यह कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी करता है। दरअसल, हड्डियों को मजबूत करने और उनके विकास के लिए हमें कैल्शियम की जरूरत होती है, और साबूदाने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साबूदाने में मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को टूटने से भी बचाता है।

पाचन के लिए :

साबूदाना में डाइटरी फाइबर के गुण होते हैं। फाइबर सीधे मानव शरीर के भीतर कई स्थितियों में सुधार के लिए अच्छा होता है। फाइबर मल में बल्क जोड़ता है जो मल को पाचन तंत्र के माध्यम से पारित करने में मदद करता है जिससे कब्ज, सूजन, आंतों का दर्द और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी अधिक गंभीर स्थितियों को नष्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा फाइबर धमनियों और रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को स्क्रैप करके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायता करता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस को खत्म करने और दिल के दौरे और स्ट्रोक से संबंधित समस्याओं को समाप्त करने में मदद मिलती है।

ऊर्जा के लिए :

साबूदाना न सिर्फ आपको ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि यह आपको ज्यादा देर तक काम करने की ताकत भी देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूती प्रदान करता है और थकान होने से रोकता है। इससे आप बिना थके ज्यादा देर तक काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट भी दैनिक ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। इसकी वजह से आपके शरीर को ज्यादा देर तक काम करने में मदद मिलती है।

वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं और वे वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें अच्‍छी सेहत के लिए वजन बढ़ाने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों के लिए साबूदाना पर्फेक्‍ट है। यह पकाने में आसान है और इसकी कीमत भी ज्‍यादा नहीं है। इसे खाने से वजन जल्‍दी बढ़ता है।

गर्भ के समय :

साबूदाने में पाया जाने वाला फोलिक एसिड और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स गर्भावस्था के समय गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Nov 2021, 7:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All