29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits of Swertia: जानिए चिरायता का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है

Health Benefits of Swertia: चिरायता के सेवन से शरीर से सारे रोगाणु-कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। चिरायता में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। कई लोग चिरायता का स्वाद कड़वा होने की वजह से इसका सेवन नहीं करते। जितना चिरायता का स्वाद कड़वा होता है उतना ही रोगों के इलाज में चिरायता से फायदे मिलते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 13 Nov 2021, 2:01 PM IST

Health Benefits of Swertia: जानिए चिरायता का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है

health benefits of swertia chirata ke swasthya laabh

नई दिल्ली। Health Benefits of Swertia: आयुर्वेद में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से उपचार किया जाता है, चिरायता एक ऐसी ही जड़ी-बूटी है, जिसे आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। पत्तियों वाली चिरायता का फल सफेद रंग का होता है। चिरायता में सूखापन, गर्म, कड़वापन और तीखापन का गुण मौजूद होने के कारण इसका उपयोग कफ, पित्त और वात में संतुलनल बनाने के लिए भी किया जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, अल्केलॉइड्स और ग्लायकोसाइड्स जैसे झेंथोन्स, चिराटानिन, पालमिटिक एसिड आदि से भरपूर चिरायता में सर्दी-खांसी से लेकर कैंसर को ठीक करने के गुण होते हैं। इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल बुखार, मधुमेह और मलेरिया जैसी बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज करने के लिए किया जाता है। चिरायता के सेवन से शरीर से सारे रोगाणु-कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। रक्त एवं त्वचा संबंधी समस्त विकार दूर होते हैं। आइए जानें चिरायता के सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

चिरायता के फायदे

लीवर की समस्याओं में फायदेमंद :

चिरायता हमें लीवर की विभिन्न समस्याओं से लड़ने में भी मदद करती है। फैटी लीवर, सिरोसिस और कई अन्य लीवर से संबंधित बीमारियों को चिरायता लीवर की कोशिकाओं को रिचार्ज करके दूर करता है। चिरायता को एक अच्छा लीवर डिटॉक्सीफायर माना जाता है और ये लीवर की कोशिकाओं के काम-काज को उत्तेजित करती है।

यह भी पढ़े: जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

ब्लड शुगर की समस्याओं में फायदेमंद :

आज के समय में शुगर की बीमारी एक आम बीमारी की तरह हो गई है। हर दूसरे व्यक्ति में ये बीमारी देखने को मिलती है। जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन्हें सुबह खाली पेट चिरायते का पानी पीना चाहिए। चिरायता में अमारोगेंटिन बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं। यह कंपाउंड एंटी-डायबिटिक प्रभाव दिखाता है। इसी वजह से माना जाता है कि चिरायता ब्लड शुगर को कम कर सकता है।

चर्म रोग की समस्याओं में फायदेमंद :

आयुर्वेद में भी कुष्ठ रोग के इलाज के लिए चिरायता और नीम के पत्तों को उपयोगी बताया गया है। चिरायता के पत्तों का लेप घाव को जल्द भरने में मदद करता है क्योंकि चिरायता में स्किन को हील करने का गुण पाया जाता है जो कि घाव को भरने में मदद करता है।

त्वचा की बीमारियां की समस्याओं में फायदेमंद :

चिरायता, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे रैशेज, खुजली, एक्जिमा और लालपन को कम करता है। यही नहीं इससे बैक्टीरिया के संक्रमण को भी ठीक किया जा सकता है। जिन लोगों को मौसम बदलने से या फिर बरसात के मौसम में मुंहासों की समस्या होती है, उन्हें इसके सेवन से आराम मिलता है।

यह भी पढ़े: आइए जानें कुछ कड़वी चीजों के बारे में, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं

इम्युनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद :

संक्रमण से लड़ने व बचाव के लिए चिरायता का सेवन काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण काफी मजबूत होते हैं। यह सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी कारगर साबित होता है। अगर आपके शरीर पर कोई जख्म हो गया है, तो चिरायता के इस्तेमाल से उसे भी जल्दी ठीक किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल