स्वास्थ्य

Soaked Gram Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चना खाने के है कमाल के फायदे, पाचन संबंधी समस्याओें को करता है दूर

Soaked Gram Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चना का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कला चना कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2022, 11:39 AM IST
Soaked Gram  Benefits: सुबह खाली पेट भीगे चना खाने के है कमाल के फायदे, पाचन संबंधी समस्याओें को करता है दूर
Health benefits of eating soaked Gram on an empty stomach in morning

Soaked Gram Benefits: काले चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। काले चने में कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। भीगे हुए चने में विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाईड्रेट और फैट्स जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही ये वजन को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भीगे हुए काले चने का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

खाली पेट भीगे चना खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे हुए काले चने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में खीरा का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे हुए काले चने में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3. खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद
खून की कमी को दूर करने के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे हुए काले चने में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: प्याज के जूस है अनगिनत फायदे, जो हर बीमारियों से करता है बचाव

4. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने के लिए भीगे हुए काले चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे हुए काले चने में मैग्नीशियम, मैंगनीज, थियामिन व फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन पोषक तत्वों के सेवन से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 Jul 2022, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय