30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cucumber Benefits: गर्मियों में खीरा का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

Cucumber Benefits: गर्मियों के मौसम में खीरा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरा कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। खीरा में 80% पानी होता है, जो गर्मियों के लिए बहुत लाभदायक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 10 Jul 2022, 7:07 PM IST

Cucumber Benefits: गर्मियों में खीरा का सेवन करने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को करता है दूर

Health benefits of cucumber in summer

Cucumber Benefits: गर्मियों के मौसम में खीरा का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। गर्मी के मौसम में धूप और लू की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते है, ऐसे में खीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में खीरा का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही ये शरीर हाइड्रेट भी रखने में मदद करता है। खीरा में विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। खीरा पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। तो आइए जानते हैं खीरा का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

खीरा खाने के फायदे

1. पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए खीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। साथ ही खीरा का सेवन करने से पेट साफ रहता है और पाचन भी बेहतर होता है। गर्मियों के मौसम में पेट की समस्या से दूर रहने के लिए रोजाना खीरा का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: प्याज के जूस है अनगिनत फायदे, जो हर बीमारियों से करता है बचाव

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। गर्मियों के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को खीरा का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए खीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में 80% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। गर्मियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना खीरा का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है आंवले के मुरब्बा, जानें अन्य फायदे

4. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए खीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरा में विटामिन सी, सिलिकॉन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और हाइड्रेट रखते हैं। गर्मियों के मौसम में रोजाना खीरा का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल