स्वास्थ्य

Fenugreek and Milk Benefits: मेथी और दूध का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक

Fenugreek and Milk Benefits: मेथी और दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मेथी और दूध कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मेथी और दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2022, 10:39 AM IST
Fenugreek and Milk Benefits: मेथी और दूध का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने में होता है सहायक
Health benefits of fenugreek and milk for bones

Fenugreek and Milk Benefits: मेथी और दूध का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दूध और मेथी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। मेथी में विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं दूध में विटामिंस, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयोडीन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। मेथी और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद मिलती है। मेथी और दूध हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए गर्म दूध में मेथी का दाना डालकर पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं मेथी और दूध का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मेथी और दूध के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मेथी और दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी और दूध में कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस पाया जाता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सेहत से लेकर स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी की चाय पीना होता है फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए मेथी और दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी और दूध में फाइबर, विटामिंस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

3. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मेथी और दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मेथी और दूध में विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: तोरई की तरह ही इसके छिलके के भी है कमाल के फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने में होता है फायदेमंद

4. सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए मेथी और दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बरसात के मौसम में अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या होने लगती है। ऐसे में मेथी और दूध के सेवन से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Aug 2022, 10:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स